इंडियन आर्मी ने लिया माछिल का बदला, मारे पाक सेना के तीन सैनिक

जम्‍मू कश्‍मीर में इंडियन आर्मी ने शुरू किया अपना सबसे बड़ा ऑपरेशन। माछिल की घटना का बदला लेने के लिए मारे पाकिस्‍तान के तीन सैनिक। सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद 290 बार युद्धविराम तोड़ चुका है पाक।

माछिल। इंडियन आर्मी ने एलओसी पर पाकिस्‍तान को जवाब देने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। पुंछ और राजौरी में इंडियन आर्मी की ओर से पाक को तगड़ा जवाब दिया जा रहा है।

indian-army-takes-revenge

पाक के तीन सैनिक ढेर

खबरें आ रही हैं कि इंडियन आर्मी की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के तीन सैनिक मारे गए हैं। इनमें एक कैप्‍टन रैंक का ऑफिसर भी शामिल है। बुधवार को एलओसी के पास भिमबेर गली, कृष्‍णा घाटी और नौशेरा सेक्‍टर में जमकर फायरिंग हुई।

माछिल की घटना के बाद आर्मी ने यह कदम उठाया है। इस घटना में इंडियन आर्मी ने अपने तीन सैनिकों को गंवा दिया था और एक जवान के शव को पाक ने क्षत-विक्षत कर दिया था।

एलओसी पर जारी है फाय‍रिंग

आर्मी की कार्रवाई नॉर्दन कमांड के उस बयान के बाद शुरू हुई है जिसमें पाक सेना को करारा जवाब देने की बात कही गई थी।

नॉर्दन कमांडर के ब्रिगेडियर एस गोत्रा ने जानकारी दी है कि मंगलवार की घटना के बाद सेना की ओर से जवाबी फयरिंग जारी है। वहीं डिफेंस पीआरओ मनीष मेहता ने भी बताया कि इंडियन आर्मी पाक को करारा जवाब दे रही है।

मोर्टार और मशीन गन से फायरिंग

इंडियन आर्मी ने पाकिस्‍तानी सेना की पोस्‍ट्स पर हमला करने के लिए 120 एमएम के हैवी मोर्टार और मशीन गन का प्रयोग कर रही है।

मंगलवार को माछिल में जब राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की टीम पेट्रोलिंग पर थी तो पाकिस्‍तान से आए आतंकियों ने उस पर हमला बोल दिया था।

माछिल में मौजूद इंडियन आर्मी की पोस्‍ट्स पाक के काफी करीब हैं और रास्‍ता उबड़-खाबड़ होने की वजह से दुश्‍मनों को काफी मदद मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+