इजरायल की तर्ज पर सेना पत्थरबाजों से निपटेगी, कन्नौज करेगा मदद

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, इस दौरान पीएम कई अहम रक्षा सौंदों पर इजरायल से करार करेंगे। इजरायल और भारत में पत्थरबाजों की समस्या एक जैसी है, एकतरफ जहां इजरायल में पत्थरबाजों से निपटने का सख्त कानून है तो दूसरी तरफ भारत में पत्थरबाजों की वजह से घाटी में हमेशा से ही तनाव बना रहता है।

भारतीय सेना इजरायल की तर्ज पर पत्थरबाजों से निपटेगी

घाटी में पत्थरबाजों से निपटने के लिए भारत इजरायल के तरीके को अपनाने की योजना बना रहा है। दरअसल इजरायल में पत्थरबाजों से निपटने के लिए यहां की सेना इनपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल करती है। लेकिन यह वॉटर कैनन अन्य वॉटर कैनन से अलग होती है, इस कैनन से जो पानी पत्थरबाजों पर फेंका जाता है वह इतना बदबूदार होता है कि यहां खड़ा नहीं हुआ जा सकता है।

जो पानी पत्थरबाजों पर फेंका जाता है उससे पूरे शरीर में काफी जलन होती है

यही नहीं इजरायल में जो पानी पत्थरबाजों पर फेंका जाता है उससे पूरे शरीर में काफी जलन होने लगती है। ऐसे में भारत भी इजरायल की ही तर्ज पर कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए बदबूदार पानी वॉटर कैनन के जरिए पत्थरबाजों पर फेंकने की तैयारी कर रहा है। सरकार के इस मिशन में यूपी का कन्नौज शहर मदद करेगा, जोकि अपने इत्र और खुशबू के लिए जाना जाता है।

भारतीय सेना इजरायल की तर्ज पर पत्थरबाजों से निपटेगी

कन्नौज में बदबूयुक्त एक कैप्सूल तैयारी पूरी हो चुकी है जोकि कश्मीर में इस्तेमाल की जाएगी। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र इस कैप्सूल को बनाने में काफी साल पहले ही सफल हो गया ता, रक्षा मंत्रालय और डीआरडीओ ने भी इसकी पूरी तैयारी कर ली है, ऐसे में कैप्सूल का ट्रायल किया जाएगा। इस कैप्सूल के फूटने के बाद इससे इतनी बदबू फैलेगी की लोगों का खड़ा होना दूभर हो जाएगा।

कैप्सूल का इस्तेमाल कांच की शीशियों में किया जाएगा

इस कैप्सूल का इस्तेमाल कांच की शीशियों में किया जाएगा। इन शीशियों को जवान अपनी टियर गन व दंगा निरोधक वैन में टियर थ्रो के जरिए फेकेंगे। इस कैप्सूल के फटते ही जोरदार धुंआ निकलेगा जिससे एक अलग तरह की बदबू आएगी जिससे उपद्रवियों का वहां खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+