धौंस दिखाने वाले चीन की भारतीय सेना ने की बोलती बंद
नई दिल्ली। कभी लद्दाख में जमीनी घुसपैठ तो कभी हिंद महासागर के जरिए भारत को घेरने वाले चीन को भारतीय सेना ने पिछले दिनों एक ऐसा करारा जवाब दिया है कि उसकी बोलती बंद हो गई है।

चीन की ओर से पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश में इंडियन पोस्ट्स के पास सड़क बनाने की कोशिशें की थीं। चीन की यह कोशिश भारतीय सेना के आगे फेल हो गई। आपको बता दें कि चीन की ओर से पिछले दिनों हिंद महासागर में दो परमाणु पनडुब्बियां भी भेजी गई थीं।
भारत के आगे बेबस चीन
कुछ मीडिया रिपोर्टो में दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला क्षेत्र में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय चौकियों के पास हाल में सड़क बनाने का प्रयास किया था।
इंडियन आर्मी ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, पीएलए के जवानों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। चीन के साथ लगी सीमा पर 8-10 क्षेत्र विवादित हैं और दोनों ही देशों की सेनाएं यहां पर गश्ती करती हैं। असाफिला क्षेत्र भी इनमें से एक है।
यहां पर कई बार दोनों सेनाएं आमने-सामने आ जाती हैं। इस क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चीन की गतिविधियां बढ़ी हैं।
बौखलाया चीन
वहीं दूसरी ओर भारत के इस ऐलान के बाद कि भारत अरुणाचल में 54 नई बॉर्डर पोस्ट्स का निर्माण करेगा, चीन बौखला गया है। चीन की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि भारत को ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले सोच लेना चाहिए।
चीन के मुताबिक अगर भारत ऐसा कोई भी कदम उठाता है तो फिर दोनों देशों के बीच मौजूद सीमा विवाद काफी गंभीर हो सकता है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन-भारत सीमा सवाल पर चीन का रूख सतत और स्पष्ट है। हम जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी मित्रवत बातचीत के जरिए भारतीय पक्ष के साथ सीमा सवाल का हल निकालने को प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications