दुर्गम पोस्ट पर तैनात था जवान, मेडिकल हेल्प के लिए चट्टानों पर उतारा हेलीकॉप्टर,15 अगस्त के बाद का वीडियो
Indian Army Helicopter: अरुणाचल प्रदेश में जवान की जान बचाने के लिए भारतीय सेना ने उफनती नदी के पत्थरों पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई। जिसके बाद एक बार फिर सेना के अदम्य साहस और समर्पण का उदाहरण सामने आया।
16 अगस्त को स्पीयर कॉर्प्स के 24 एविएटर्स ने अरुणाचल प्रदेश के एक दुर्गम सुदूर स्थान पर मुस्तैद एक जवान की जान बचाई। यह मिशन काफी चुनौतीपूर्ण था। भारतीय सेना के इस मिशन का वीडियो आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

सेना ने दिया साहसिक मिशन को अंजाम
दरअसल, सेना के साहसिक और प्रेरणादायक मिशन की शुरुआत उस वक्त हुई, जब एक जवान जो कि अरुणाचल प्रदेश के एक दुर्गम पोस्ट पर तैनात था, उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल इवैकुएशन के लिए मिशन को अंजाम दिया।
जवान को पहुंचाई मेडिकल हेल्प
इस मिशन को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की उस दुर्गम स्थान पर लैंडिंग चुनौतीपूर्ण थी। इसलिए बड़ी सतर्कता के साथ नदी के किनारे बड़े-बड़े पत्थरों के बीच लैंडिंग कराई गई, जिसका वीडियो भारतीय सेना स्पीयर कोर ने एक्स पर साझा की है।
आसान नहीं है ऐसे हेलीकॉप्टर लैंडिंग
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हेलीकॉप्टर को एक नदी के किनारे चट्टानों पर उतारा जा रहा है। जो कि कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि यहां जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती थी, लेकिन सेना के जाबांज पायलटों ने अपने कौशल और धैर्य का परिचय देते हुए इस मिशन को सफल बनाते हुए जवान को सुरक्षित रूप से वक्त पर मेडिकल सर्विस पहुंचाई।
भारतीय सेना स्पीयर कोर बनाया?
भारतीय सेना स्पीयर कोर ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया 16 अगस्त को भारतीय सेना के स्पीयर कोर के एविएटर्स ने अरुणाचल प्रदेश के एक सुदूर स्थान पर तैनात एक जवान को चिकित्सा निकासी के लिए एक संकटपूर्ण कॉल का जवाब दिया और उसकी जान बचाई। हेलीकॉप्टर को सैनिक को अग्रिम चौकी से निकालने के लिए नदी के किनारे स्थित चट्टानों पर उतरा।












Click it and Unblock the Notifications