वॉर्निंग के बाद भी एक जवान ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
सोशल मीडिया पर आया सिख सैनिक का वीडियो, पंजाबी भाषा में अपनी शिकायत कर रहा है सैनिक। खराब खाने से लेकर छुट्टी तक न मिलने के बारे कर रहा बातें।
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी के एक और जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। खास बात है कि रविवार को इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की ओर से सभी सैनिकों को ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है और उसके बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया।

क्या है इस जवान की शिकायत
इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब अपलोड किया गया लेकिन यह वीडियो भी पहले की वीडियोज की तरह ही हे। वीडियो में सिख सैनिक पंजाबी भाषा में अपनी शिकायत कर रहा है। यह सैनिक उन हालातों के बारे में बता रहा है जिसमें उसे रहने को मजबूर होना पड़ता है। पंजाबी में यह सिख जवान गा रहा है कि उन्हें तो रोटी पर अचार रखकर खाना खाने को मजबूर होना पड़ता है जबकि बाकी लोग अपने शहरों में ताज होटल में खाना खाते हैं। इस सैनिक ने कहा है, '10 माह हो चुके हैं और मुझे छुट्टी नहीं मिल रही है, उसकी आंखों से आंसू गिर रहे हैं। वह जिसने हमसे शादी की है। उसे लगता है कि उसकी शादी भी हो चुकी है और वह शादीशुदा भी नहीं है।' यह जवान उन राजनेताओं को भी फटकार लगा रहा है जो सेना में शामिल युवाओं की कोई चिंता नहीं करते हैं। जवान कह रहा है कि वह तो हमें गुड नाइट विश करके सोने चले जाते हैं, हम बॉर्डर पर दीवाली मनाते हैं। पढ़ें-आर्मी के सैनिकों के पास खाने से लेकर सर्दी के कपड़े तक नहीं
आर्मी चीफ ने दी है वॉर्निंग
रविवार को आर्मी डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने सभी सैनिकों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, 'हमारे कुछ साथी अपनी समस्याओं के बारे में बताने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहे हैं। इससे हमारे जवानों के मनोबल पर असर पड़ता है और फिर सेना भी प्रभावित होती है।' उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि अगर जवानों ने ऐसा किया तो फिर वे एक अपराध करेंगे और इसके लिए उन्हें सजा हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार को भी जनरल रावत ने शिकायतों को सुनने के लिए एक नए सिस्टम के बारे में घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर किसी को कोई भी शिकायत है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखा जाएगा। जनरल रावत ने यह बात उस समय कही थी जब इंडियन आर्मी के एक जवान लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह का वीडियो आया था। इसमें कहा गया था कि ऑफिसर्स जवानों का शोषण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications