5 भारतीयों के अपहरण पर भारत ने लिया एक्शन, PLA को हॉटलाइन पर भारतीय सेना ने भेजा संदेश

नई दिल्ली। अरुणांचल प्रदेश से पांच स्थानीय लोगों के अपहरण के संबंध में भारतीय सेना ने चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हॉटलाइन पर संदेश भेजा है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि चीन की तरफ से जवाब से इंतजार किया जा रहा है।

Kiren Rijiju

रिजिजू ने ट्वीट किया कि 'भारतीय सेना ने अरुणांचल बॉर्डर पर पीएलए को हॉटलाइन पर संदेश भेजा है। जवाब का इंतजार किया जा रहा है।'

अरुणांचल प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि पुलिस पांच लापता लोगों के बारे में जांच कर रही है जिनके बारे में कहा गया था कि उन्हें तब चीन की सेना ने तब अगवा कर लिया था जब वे चीन-भारत सीमा पर जंगलों में शिकार के लिए गए थे।न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घटना ऊपरी सुबनसिरी जिले के नाचो इलाके में शुक्रवार को हुई। ग्रुप में साथ रहे दो लोगों, जो किसी तरह बचने में कामयाब हो गए थे, ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

कथित अपहृत हुए लोगों की पहचान तोच सिंगकम, प्रसात रिंगलिंग, डोंगटू इबिया, तानू बेकर और नगारू दीरी के रूप में हुई है। ये सभी तागिन समुदाय से आते हैं।

जिला मुख्यालय पर रहने वाले उनके परिवार के सदस्य द्रोपिजो ने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार भारतीय सेना के साथ चर्चा के लिए शनिवार सुबह नाचो के लिए रवाना हुए थे। नाचो की जिला मुख्यालय से दूरी 120 किमी है।

विधायक ने कहा- PLA को मिले जवाब
वहीं पासीघाट पश्चिम के विधायक निनांग एरिन ने कहा है कि 'हमारे राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का चीनी आर्मी ने अपहरण कर लिया है। इस घटना के लिए चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी को जवाब दिया जाना चाहिए। कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना हुई थी। चीनी आर्मी को जवाब दिया जाना जरूरी है।'

इसके पहले मार्च में एक 21 साल के Togley Sinkam को पीएलए ने असापिला सेक्टर में मैकमोहन लाइन के पास से बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था। जबकि उसके दो दोस्त बच निकलने में सफल हो गए थे। 19 दिन बाद चीनी सेना ने तोगले सिनकम को रिहा कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+