गलत वीडियो शेयर कर रहे हैं आप, इंडियन आर्मी की सुन लीजिए
नई दिल्ली। मंगलवार को जब से सियाचिन में लांस नायक हनुमनथप्पा को बचाया गया है, तब से ही एक वीडियो वायरल हो गया है। सियाचिन रेस्क्यू ऑपरेशन के नाम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंडियन आर्मी ने गलत और फर्जी करार दिया है।

मंगलवार सुबह से फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे तमाम प्लेटफॉर्म पर सियाचिन रेस्क्यू ऑपरेशन के इस वीडियो को लोग आपस में शेयर कर रहे थे। इसके बाद इंडियन आर्मी ने अपने ऑफिशियन फेसबुक अकाउंट के जरिए इस वीडियो को गलत करार दिया है।
सेना के इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 6000 मीटर की ऊंचाई पर 25 फीट बर्फ के नीचे लांस नायक हनुमनथप्पा जिंदा मिले हैं। इसके बाद से ही एक वीडियो शेयर किया जाने लगा जिसमें एक जवान को बर्फ से निकाला जा रहा है।
A video clip is circulating on whatsapp and other social media platforms claiming to be that of current avalanche rescue...
Posted by ADGPI - Indian Army on Tuesday, February 9, 2016
दावा किया जाने लगा कि ये हनुमनथप्पा को बचाने वाला वीडियो है। सेना की ओर से साफ कर दिया गया है कि ये सियाचिन रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो नहीं है।
यह एक पुराना वीडियो है जिसे बिना किसी जांच पड़ताल के लोग शेयर किए जा रहे हैं। लांस नायक हनुमनथप्पा का इस वक्त दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications