कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेना ने जारी किए अहम निर्देश

नई दिल्‍ली। सेना की तरफ से उन निर्देशों को जारी कर दिया गया है जिसके तहत एक चरणबद्ध तरीके से ऑफिसर और जवान अपनी ड्यूटी ज्‍वॉइन करेंगे। सेना ने कहा है कि इस बात को ध्‍यान में रखते हुए कि कई सैनिक छुट्टी, अस्‍थायी ड्यूटी (टीडी) और कोर्स के फिर से ज्‍वॉइनिंग पर आने वाले हैं, विस्‍तार से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सोमवार को ये निर्देश जारी किए गए हैं।

indian-army-100

नेवी में 26 केस आने से हड़कंप

सेना ने कहा है कि ऐसे सभी सैनिक जो 14 दिनों का क्‍वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं, उन्‍हें ग्रीन यानी हरे रंग से दर्शाया जाएगा। जिन्‍हें 14 दिनों का पीरियड पूरा करना है, उन्‍हें पीले और लाल रंग का मतलब होगा कि ऑफिसर्स या फिर जवानों को आइसोलेशन यानी 14 दिनों का क्‍वारंटाइन पीरियड पूरा करना है। आपको बता दें कि पिछले दिनों मुंबई स्थित इंडियन नेवी के बेस आइएनएस आंग्रे पर 26 नौसैनिकों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। सेना की तरफ से कहा गया था कि यह घटना एक चेतावनी की तरह है और सेनाओं के 15 लाख सैनिकों को बचाने के लिए कड़ाई से नियमों का पालन करना जरूरी है। तीनों सेनाओं में पहले ही 'नो ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी' की नीति लागू हो चुकी है। इस नीति के तहत अहम ऑपरेशनल मामलों और रणनीतिक निगरानी से जुड़ी इकाइयों को छोड़कर उनके लगभग सभी संस्‍थान पूरी तरह से लॉकडाउन के दायरे में लाए जा चुके हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी महामारी से निपटने की सशस्त्र बलों की तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। सेनाओं में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक डॉक्टर समेत कुछ और ऑफिसर्स कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+