26 जनवरी की परेड में सेना के दल का नेतृत्व करेंगी कैप्टन तानिया शेरगिल, गौरव हासिल करने वाली पहली लेडी ऑफिसर
नई दिल्ली। भारतीय सेना की कैप्टन तानिया शेरगिल के हिस्से एक नया मुकाम आया है। कैप्टन शेरगिल 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पर पहली महिला ऑफिसर होंगी जो पुरुष दल का नेतृत्व करेंगी और वह पहली ऐसी महिला हैं जो बतौर परेड एडजुटेंट यानी परेड सहायक के तौर पर दल का नेतृत्व करती हुई नजर आएंगी। वह पिछले वर्ष कैप्टन भावना कस्तूरी को यह गौरव हासिल हुआ था।
Recommended Video

पूरा खानदान सेना से जुड़ा
कैप्टन तानिया मार्च 2017 में चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से पासआउट हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में बीटेक की डिग्री रखने वाली तानिया एक फौजी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता, दादा और परदादा सभी सेना में रह चुके हैं। कैप्टन शेरगिल के पिता आर्मी की 101 मीडियम रेजीमेंट (आर्टिलरी) में पोस्टेड रह चुके हैं। उनके दादा 14वीं आर्मर्ड रेजीमेंट (सिंडी होर्स) में थे और उनके परदादा सिख रेजीमेंट में पोस्टेड थे। पिछले वर्ष राजपथ पर कैप्टन भावना कस्तूरी सेना की पहली महिला अधिकारी थीं, जो परेड में पुरुषों के दल का नेतृत्व करते हुए नजर आई थीं। परेड एडजुटेंट पर परेड की पूरी जिम्मेदारी होती है।












Click it and Unblock the Notifications