भारतीय सेना तैयार, ताकि शांति से हो सकें जम्मू-कश्मीर चुनाव
नई दिल्ली(ब्यूरो)। सरहद पार हुए आत्मघाती हमले के बाद भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में अपनी चौकसी बढ़ा दी है,ताकि वहां पर इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव बिना किसी अवरोध के हो जाएं। सूत्रों ने बताया कि वाघा की पिछले शनिवार को हुई घटना के बाद सेना कोई भी मौका उन तत्वों को नहीं देना चाहती जो चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ पैदा करने के मंसूबे रखते हैं।

गड़बड़ फैलाने का इरादा
जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान के कुछ आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बर्दाशत नहीं कर पाते। इसलिए वे गड़बड़ फैलाने की कोशिश करेंगे।
खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान अधीकृत कंश्मीर में दर्जनों आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैम्प चल रहे हैं और वहां के आतंकी चुनाव के दौरान आशांति फैला सकते हैं। यही नहीं चुनाव के दौरान आतंकी हमले भी हो सकते हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान पाकिस्तान युद्ध विराम तोड़ सरहद पर फायरिंग की वारदातों को भी अंजाम दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications