चीन, पाकिस्तान से निपटने के लिए 40,000 करोड़ का हथियार खरीदेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी हथियार खरीद योजनाओं में से एक को मंजूरी दे दी है। भारतीय सेना ने शुक्रवार को 40,000 करोड़ रुपये के हथियार खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सेना ने अपने तमाम पुराने हथियारों को बदलने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबित सेना ने 7 लाख राइफल्स, 44,000 एमएलजी मशीन गन और 44,600 कार्बाइन्स को खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है। सेना ने इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है।

चीन, पाकिस्तान से निपटने के लिए 40,000 करोड़ का हथियार खरीदेगी मोदी सरकार

बता दें कि चीन और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते टकरावों को देखते हुए भारतीय सेना पर इस प्रस्ताव को पहले से मंजूरी देने का दबाव था। विदेशों से इन हथियारों की खरीददारी के साथ ही रत्रा मंत्रालय ने डीआरडीओ को सेना के लिए लाइट मशीन गन जैसे छोटे और युद्ध की स्थिति में प्रभावी हथियारोंको अपने स्तर पर बनाने का निर्देश दिया है। हथियारों की इस खरीददारी के लिए अगले कुछ दिनों में रिक्वेस्ट फॉर इन्फार्मेशन जारी हो जाएगी।

रक्षा मंत्रालय ने अबी हाल ही में फील्ड ट्रायल के बाद 7.62 कैलिबर गन्स के एक ही वेंडर बचने पर खरीददारी के प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। सेना सबसे पहले शुरूआत में 10,000 लाइट मशीन गन खरीदेगी जिन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों को चलाने में आसानी होगी। साथ ही सेना ने 7.62 एमएम राइफल के लिए भी हामी भरी है। सूत्रों के मुताबिक सेना के इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय की ओर से जल्द ही मंजूरी दी सृजा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+