VIDEO: 'जब देश में थी दिवाली..', 10 हजार फीट की ऊंचाई पर LOC पर भारतीय सेना मुस्तैद, बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी

जब देश में थी दिवाली, वो झेल रहे थे गोली...ऐसे ही जज्बा के साथ भारतीय सेना बॉर्डर पर मुस्तैद है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी भारतीय सेना अपने घर नहीं आ पाते हैं।

जब देश में थी दिवाली, वो झेल रहे थे गोली...ऐसे ही जज्बा के साथ भारतीय सेना बॉर्डर पर मुस्तैद है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी भारतीय सेना अपने घर नहीं आ पाते हैं। देशवासियों की खुशी की खातिर वो हमेशा सीमा पर डंटे रहते हैं। भारतीय सेना के जवान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एलओसी के पास पुंछ, जम्मू-कश्मीर में अंतिम सैन्य चौकी पर गश्त कर रहे हैं।

देशवासी की खातिर सेना मुस्तैद

देशवासी की खातिर सेना मुस्तैद

भारतीय सेना के जवान ने कहा कि लगातार हो रही बर्फबारी से चुनौतियां बढ़ीं हैं। लेकिन निगरानी पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी खुशी देश भर में समृद्ध समारोहों में निहित है। हम इसलिए सुरक्षित हैं, क्योंकि हमारे जवान सीमा पर तैनात हैं।

2014 से जवानों के साथ मनाते हैं दिवाली

2014 से जवानों के साथ मनाते हैं दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी दिवाली की सुबह ही करगिल पहुंच गए। साल 2014 के बाद से यह आठवां मौका है जब वो जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।

पीएम मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

पीएम मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

यहां दिन में जवानों से मिलने के बाद वे शाम को दिवाली के जश्न में शामिल होंगे। सेनाओं के साथ पीएम मोदी जब दिवाली के जश्न में शामिल होते हैं, तो जवानों का जोश दोगुना हो जाता है। इससे पहले एक दिन पहले ही उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में राम लला की पूजा की थी।

गश्त और कड़ी

गश्त और कड़ी

लगातार हो रही बर्फबारी ने भी सेनाओं के हौसले को पस्त नहीं कर पाई। जवानों ने कहा कि बर्फबारी में हमने और गश्त कड़ी कर दी है। देश की सुरक्षा की खातिर जवान पूरी मुस्तैदी से डंटे हैं। उनके इस हौसले को हर कोई सैल्यूट करते हैं। आज उनकी वजह से हमलोग महफूज हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने दी बधाई

2014 में चुने जाने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली सैनिकों के साथ मनाते हैं। पीएम मोदी ने सोमवार की सुबह ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।''

यह भी पढ़ें- हर साल सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं पीएम मोदी, इस बार कहां मनाएंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+