हर साल सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं पीएम मोदी, इस बार कहां मनाएंगे?

हर साल सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं पीएम मोदी, इस बार कहां मनाएंगे?

PM Narendra Modi visit village Mana Uttarakhand on Diwali: भारत के सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी दिवाली सौनिकों के साथ मनाएंगे। लेकिन सोमवार को पीएम मोदी दिवाली मनाने किस सैनिक बेस पर जाएंगे, इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट के मुताबित पीएम मोदी उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव माणा में सैनिकों से मिलने जाएंगे और उनके साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं कई रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी कारगिल के द्रास जा सकते हैं। हालांकि पीएमओ की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

PM Narendra Modi visit village Mana Uttarakhand on Diwali

2014 में चुने जाने के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी हर साल दिवाली सैनिकों के साथ मनाते हैं। पीएम मोदी ने सोमवार की सुबह ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।''

साल 2021 में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं 2020 में पीएम मोदी राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। सैनिकों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जब तक भारतीय सैनिक मौजूद हैं, इस देश में दिवाली का जश्न पूरे जोश के साथ जारी रहेगा और जगमगाता रहेगा।

पीएम मोदी ने साल 2019 में दिवाली जम्मू और कश्मीर में एलओसी के पास राजौरी जिले में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। 2018 में,पीएम मोदी ने उत्तराखंड के हरसिल गांव में भारत-चीन सीमा के पास बर्फीले इलाके में सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

प्रधानमंत्री ने 2017 में कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। 2016 में पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में चीनी सीमा से सटे एक दूरस्थ स्थान पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाने गए थे।

2015 में पीएम मोदी दिवाली मनाने पंजाब सीमा पर गए थे। 2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी सियाचिन ग्लेशियर में दिवाली मनाने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+