जम्मू कश्मीर: साल के पहले दिन आई बुरी खबर, नौशेरा एनकाउंटर सेना के दो जवान शहीद
श्रीनगर। सेना के लिए साल 2020 का पहला दिन बुरी खबर लेकर आया। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। एनकाउंटर जारी है और इस खबर पर फिलहाल और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। आतंकी किस संगठन से जुड़े हैं फिलहाल इस बात के बारे में कोई सूचना नहीं है। नौशेरा सेक्टर, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आता है।
Recommended Video
Jammu and Kashmir: Terrorists से मुठभड़, Two Army जवान शहीद। वनइंडिया हिंदी

एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब सेना की तरफ से सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन यानी कासो लॉन्च किया गया था। इसी समय आतंकियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई। आपको बता दें कि यह खबर ऐसे समय आई है जब दिल्ली में जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने सेना के 28वें आर्मी चीफ के तौर पर कमान संभाली है। वहीं जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस का जिम्मा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications