चीन के साथ तनाव के बीच बोले CDS बिपिन रावत- भारतीय सेना हर स्थिति से निपटने को है तैयार

नई दिल्ली। चीन के साथ पिछले एक साल से चल रहा भारत का विवाद अभी भी तनावपूर्ण है। LAC पर चीन और भारत की सेनाएं अभी भी आमने-सामने हैं। हालांकि इस तनावपूर्ण माहौल में भारतीय सेना ने चीनी सेना का कड़ा मुकाबला किया है और मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि हम आज भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Recommended Video

    India China Tension: LAC पर तनाव बरकरार, CDS Bipin Rawat ने दी खुली चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    Bipin Rawat

    लद्दाख में गतिरोध जारी है- बिपिन रावत

    चीन पर निशाना साधते हुए बिपिन रावत ने कहा कि हम आज भी लद्दाख में गतिरोध की स्थिति में हैं। हमें जानकारी है कि चीन आज भी अपने स्वायत्त क्षेत्र में विकास गतिविधियां कर रहा है, लेकिन हम अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय तैयारियों में लगे हैं। बिपिन रावत ने कहा है कि हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    पाकिस्तान को इस वक्त चिंतिंत होना चाहिए- बिपिन रावत

    इस दौरान बिपिन रावत ने LOC पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर के उल्लंघन पर भी बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चिंतित होना चाहिए, हम पूरी तरह से तैयार हैं। बिपिन रावत ने सशस्त्र बलों में प्रौद्योगिकी के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने सिस्टम में युद्धक क्षमता वाली तकनीक का भविष्य देखें। हमें उत्तरी सीमाओं पर किसी भी खतरे या चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त फोर्स मिली हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+