नौशेरा में पाकिस्‍तान की फायरिंग का मुहंतोड़ जवाब दे रही सेना, पाक के दो जवान घायल

गुरुवार की सुबह पाकिस्‍तान ने जम्‍मू कश्‍मीर के नौशेरा सेक्‍टर में की 120 एमएम के मोर्टार से फायरिंग। एक महिला की मौत और एक व्‍यक्ति घायल। दोनों तरफ से हो रही है फायरिंग।

नौशेरा। पाकिस्‍तान ने गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के नौशेरा सेक्‍टर में फायरिंग की और युद्धविराम का उल्‍लंघन किया। पाक की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। पाक की ओर से हुई इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी।

 नौशेरा में पाकिस्‍तान की फायरिंग का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत ने दिया जवाब

नौशेरा में दोनों तरफ से फायरिंग जारी है और भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में पाकिस्‍तान के दो जवान जख्‍मी हो गए हैं। पाकिस्‍तान की ओर से इस माह में सीजफायर तोड़ने की छठवीं घटना है। वहीं दूसरी ओर राजौरी में सभी स्‍कूलों को बंद करा दिया गया है। यह कदम पाकिस्‍तान की ओर से जारी फायरिंग के बाद उठाया गया है। पाक ने नौशेरा में 120 एमएम के मोर्टार से फायरिंग की थी। फायरिंग में एक व्‍यक्ति के घायल होने की भी खबरें हैं। फायरिंग अभी तक जारी है। नौशेरा सेक्‍टर के पुखरनी गांव की रहने वाली 35 साल की अख्तर बी की मौत इस फायरिंग की वजह से हो गई है। वहींं उनके पति मोहम्मद हनीफ बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नौशेरा हॉस्पिटल ले जाया गया है।

अब तक घुसपैठ के 25 प्रयास

पाकिस्‍तान ने इससे पहले पुंछ सेक्‍टर में फायरिंग की थी और फायरिंग में इंडियन आर्मी के जवान और बीएसएफ के हेड कॉन्‍स्‍टेबल शहीद हो गए थे। बाद में पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) ने फायरिंग की आड़ में कृष्‍णा घाटी में इन्‍हीं दोनों शहीदों के सिर कलम कर दिए थे। केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों लोकसभा में जानकारी दी गई थी कि वर्ष 2016 में करीब 15 आतंकी हमले हुए जिनमें इंडियन आर्मी के करीब 68 सैनिक शहीद हो गए हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि जम्‍मू कश्‍मीर सीमा पर युद्धविराम उल्‍लंघन के मामलों में भी तेजी आई है। सेना के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि अब तक घुसपैठ के करीब 25 प्रयास हो चुके हैं और तीन सफल रहे हैं। पिछले वर्ष पाक आतंकियों की ओर से 100 सफल घुसपैठों को अंजाम दिया गया था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+