VIDEO: अब LAC पर पहरा देगा घातक K9-वज्र, 24 घंटे तोप के निशाने पर होगा चीन
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच इंडियन ने आर्मी पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब ऑटोमेटिक K9-वज्र हॉवित्जर रेजिमेंट को तैनात किया है। आधुनिक मारक क्षमता से लैस ये टैंक 50 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को भी निशाना बना सकता है। यह पहली बार है जब एलएसी पर भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख फॉरवर्ड एरिया में K9-वज्र की तैनाती की है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत-चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ गया है।

Recommended Video
गौरतलब है कि पिछले वर्ष जून में हुए भारतीय-चीनी सैनिको की झड़क के बाद दोनों देशों ने सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। सैन्य अधिकारी स्तर की वार्ता के बाद विवादित स्थल से भारत-चीन पीछे तो हटा है लेकिन चीन की तरफ से बॉर्डर पर घुसपैस की कोशिश जारी रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी ड्रोन देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने K9-वज्र स्वचालित हॉवित्जर रेजिमेंट को तैनात करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: चीन एलएसी के उस ओर लगातार कर रहा निर्माण कार्य, हम किसी भी हालात से निपटने को तैयार: सेना प्रमुख
बता दें कि इस घातक टैंक का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है, इसे मुंबई की कंपनी लॉर्सन एंड ट्रूबो एक दक्षिण कोरियाई फर्म मिलकर बना रही है। इंडियन आर्मी की तरफ से दक्षिण कोरिया को 100 तोपों का ऑर्डर दिया गया था, जिसके बाद इन टैंक को अलग-अलग रेजीमेंट में शामिल किया जा रहा है। चीन से सीमा विवाद के संबंध में सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने शनिवार को कहा, पिछले 6 महीने से स्थिति सामान्य रही है, अक्टूबर में 13वें दौर की वार्ता होगी और हम आम सहमति पर पहुंचेंगे कि 'डिसएंगेजमेंट' कैसे होगा। सीमा के अग्रिम क्षेत्रों में चीन तैनाती में वृद्धि हुई है जो हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications