चीन एलएसी के उस ओर लगातार कर रहा निर्माण कार्य, हम किसी भी हालात से निपटने को तैयार: सेना प्रमुख
लद्दाख, 2 अक्टूबर: लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर चल रहे तनाव को लेकर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि यहां हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया है कि चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ काफी निर्माण कार्य किया है। वो ज्यादा सैनिकों को तैनात करने के लिए ये कर रहा है लेकिन भारतीय सेना किसी भी घटना के लिए तैयार है। आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर पूर्वी लद्दाख पहुंचे हैं। वो यहां यहां वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
Recommended Video

आर्मी चीफ ने इंडिया टुडे से एक बातचीत में कहा कि चीन सीमा पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन चीन की सेना ने अपनी सीमा में काफी निर्माण कार्य किया है। चीन ने फॉरवर्ड क्षेत्रों में तैनाती भी बढ़ाई है, जो हमारे लिए चिंता की बात है। लेकिन हम पूरी तरह से चौकन्ने हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।
चीन से बातचीत भी लगातार जारी
आर्मी चीफ ने बताया कि सीमा पर तनाव कम करने के लिए चीन के साथ बातचीत भी लगातार चल रही है। चीन के साथ अब तक 12 दौर की बातचीत हो चुकी है और जल्दी ही अगले दौर की बातचीत होगी। बता दें कि सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा समीक्षा करने के लिए पूर्वी लद्दाख में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया, जहां भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लगभग 17 महीनों से सीमा गतिरोध में बंद हैं।
पाक पर भी बोले आर्मी चीफ
पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर आर्मी चीफ ने कहा कि ये काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं, जो निश्चित ही चिंता की बात हैं। पाक को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पाकिस्तानी सेना की जानकारी के बिना घुसपैठ की कोशिशें नहीं हो सकती हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications