पाकिस्‍तान से बदला लेने के लिए मोदी सरकार ने दी भारतीय सेना को खुली छूट

मोदी सरकार ने सैनिकों की बर्बर हत्‍या का बदला लेने के लिए इंडियन आर्मी को दी खुली छूट। सोमवार को पाकिस्‍तान ने सीजफायर तोड़ने के बाद दो जवानों के शवों के साथ की थी बर्बरता।

नई दिल्‍ली। सोमवार को जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में पाकिस्‍तान की ओर से जो नापाक हरकत की गई है, उसके बाद भारत में हर तरफ गुस्‍सा है। वहीं कुछ लोग सरकार के रुख पर भी सवाल उठा रहे हैं। अब सरकार ने सेना को पाकिस्‍तान की हरकतों को जवाब देने के लिए उसे खुली छूट दे दी है। आपको बता दें कि सोमवार को पाकिस्‍तान की सेना और बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) ने कृष्‍णा घाटी में भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता की थी।

सेना ने लिया बदला

सेना ने लिया बदला

सोमवार को जो घटना हुई उसने भारत और पाकिस्‍तान के पहले से ही मुश्किल हो चुके रिश्‍तों को और गहरी खाई की ओर धकेल दिया है। भारत ने 24 घंटे के अंदर पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत का बदला उसकी दो पोस्‍ट्स को तबाह करके और सात जवानों को मार कर लिया।

सेना को मिली खुली छूट

सेना को मिली खुली छूट

सूत्रों की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई है कि ताजा घटनाक्रम के बाद रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सेना को जवाब देने के लिए खुली छुट दे डाली है। सरकार ने साफ कर दिया है कि दोनों जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और पाक को इसका बराबर जवाब दिया जाएगा। पुंछ की घटना उस समय हुई है जब सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत कश्‍मीर घाटी में ही थे। जनरल रावत एलओसी पर ऑपरेशनल स्थिति और काउंटर इनसर्जेंसी का जायजा लेने गए हुए हैं।

सरकार पर बढ़ा दबाव

सरकार पर बढ़ा दबाव

पुंछ की ताजी घटना के बाद मोदी सरकार पर रणनीतिक और राजनीतिक तौर पर काफी दबाव है। पिछले हफ्ते ही सुकमा के नक्‍सली हमले में भी सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद गुरुवार को कुपवाड़ा के पंझगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में कैप्‍टन आयुष यादव समेत एक जेसीओ और एक जवान शहीद हो गए थे।

पिछले वर्ष भी हुआ था यही

पिछले वर्ष भी हुआ था यही

सोमवार को पाकिस्‍तान की सेना की ओर से बैट टीम को कवर दिया था और इसकी मदद से ही बैट ने दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। पिछले वर्ष अक्‍टूबर में पाकिस्‍तान ने माछिल में पहले 28 अक्‍टूबर और फिर 22 नवंबर को दो सैनिकों के सिर कलम किया था।

सेना पर सरकार को पूरा भरोसा

सेना पर सरकार को पूरा भरोसा

कृष्‍णा घाटी वही जगह है जहां पर छह जनवरी 2013 को हेमराज का सिर काट कर पाक आतंकी अपने साथ ले गए थे। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पुंछ की घटना पड़ोसियों के अमानवीय बर्ताव को दर्शाती है। जेटली ने कहा कि भारत सरकार की इस निंदा करती है। पूरे देश का भरोसा हमारी सेनाओं पर है और वह इस घटना की सही प्रतिकिया देंगी। सैनिकों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+