J&K: सेना ने ऊरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बीएटी (बॉर्डर एक्शन टीम) स्क्वॉयड के आतंकियों की कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। भारतीय सेना ने मंगलवार रात को बताया कि आतंकियों ने उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश की थी। सेना के सूत्रों ने बताया कि, पाकिस्तान इन आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए उकसावे की फायरिंग कर रहा है।

Indian Army foiled a major infiltration attempt of terrorists in Uri sector of Jammu & Kashmir

सेना के सूत्रों ने कहा कि, पाकिस्तान सेना जम्मू कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए भारतीय सीमा में आतंकियों के समूहों की घुसपैठ कराने की कोशिश रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान से ऐसी किसी खतरे से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है और पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस समारोहों के पहले सेना और बीएसएफ, भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास कड़ी चौकसी बरत रही हैं। जम्मू क्षेत्र में ज्यादातर जिलों में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और जम्मू शहर में जांच तेज कर दी गई है। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को 2 केंद्रशासित प्रदेशों में बांटे जाने के फैसले के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है।

एक अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर एलओसी के आसपास सेना अलर्ट पर है और कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में बीएसएफ कड़ी निगरानी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+