मीडिया पर असर डालने के लिए देश में आतंकी हमले की तैयारी
पठानकोट। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मौजूद आतंकी भारत में सिर्फ मीडिया पर अपना असर छोड़ने के मकसद से देश पर बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। इंडियन आर्मी के एक टॉप ऑफिसर ने कहा है कि उन्हें कुछ ऐसे खतरनाक इनपुट्स मिले हैं जिनके बाद से इस ओर इशारा मिलता है।

टॉप आर्मी ऑफिसर ने किया खतरे का इशारा
पठानकोट में मौजूद वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने एक कार्यक्रम से अलग देश पर बढ़ते खतरे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आज देश में सुरक्षा से जुड़ी कई समस्याएं मौजूद हैं।
केजे सिंह के मुताबिक शिवरात्रि आ रही है और संसद का सत्र भी जारी है। ऐसे में इंडियन आर्मी को जो इनपुट्स मिले हैं उनके बाद सेना पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है।
संसद सत्र और शिवरात्रि पर हमले
उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि आतंकी कुछ ऐसी साजिशों को अंजाम देने की योजना तैयार करने में लगे हुए हैं जिनसे उन्हें मीडिया हाइप मिले और मीडिया पर उसका गहरा असर हो।
लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह की मानें तो संसद सत्र और शिवरात्रि जैसे त्यौहार के बीच अगर कोई आतंकी हमला होता है तो आतंकी मीडिया पर ज्यादा प्रभाव छोड़ सकने में कामयाब रहेंगे।
सेना पूरी तरह से तैयार
उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि वह इस बात का भरोसा दिला सकते हैं कि इस तरह के किसी भी आतंकी हमले का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है।
वेस्टर्न कमांड के जीओसी केजे सिंह का मानना है कि इस तरह की हरकतें और श्रारती तत्व भारत जैसे देश को कमजोर नहीं कर सकते हैं क्योंकि इंडियन आर्मी पूरी तरह से जवाब देने को तैयार है।
कमजोर नहीं होने देंगे देश को
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के मुताबिक पठानकोट हो या अर्निया या फिर जंगलोट या फिर सांबा हो, इन सभी जगहों पर मौजूद शरारती तत्व सेना को या देश को कमजोर नहीं कर सकते हैं।
उन्होने कहा कि यह देश बहुत महान है और सेना पूरी तरह से संगठित है। सेना हर तरह की स्थिति से निबटने को तैयार है।
उन्होंने पिछले दिनों जम्मू में स्थित इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से आती हुई सुरंग की घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के मिलने के बाद से एक बड़े आतंकी हमले से देश को बचाने में बड़ी सफलता मिली है।












Click it and Unblock the Notifications