भारत ने 60 सेकंड में तबाह किए पाक के अहम बंकर, देखें VIDEO

पुंछ की कृष्‍णा घाटी में दो जवानों के शवों के साथ बर्बरता की घटना के बाद भारतीय सेना को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के निर्देश दे दिए गए हैं।

नई दिल्ली। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कृष्णा घाटी में भारतीय जवानों के साथ पाकिस्तान की बर्बरता के बाद, भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि पाक को जवाब जरूर दिया जाएगा। जनरल रावत के बयान के एक हफ्ते के भीतर ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया है। भारतीय सेना ने एंटी गाइडेड मिसाइल के जरिए पाकिस्तान के कई बंकर तबाह कर दिए हैं।

बंकरों से होती थी भारतीय जवानों पर फायरिंग

बंकरों से होती थी भारतीय जवानों पर फायरिंग

पाकिस्तानी सेना भारतीय जवानों पर फायरिंग करने के लिए इन बंकरों का इस्तेमाल करती थी। जिन बंकरों को भारतीय सेना ने तबाह किया है, उनसे आतंकियों को भारत में घुसपैठ करने के दौरान कवर फायर भी दी जाती रही है। इस तरह पाकिस्तान के लिए ये बंकर काफी अहम थे। भारतीय सेना को इन बंकरों को तबाह करने में महज 60 सेकंड का समय लगा।

'पाक को उसी की भाषा में जवाब दो'

आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पहले कुपवाड़ा में आतंकी हमला और फिर पुंछ की कृष्‍णा घाटी में दो जवानों के शवों के साथ बर्बरता की घटना के बाद भारतीय सेना को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार को ही भारतीय सेना ने कहा था कि वह अपने चुने हुए समय और जगह पर पाकिस्‍तान को जवाब देगी।

कृष्णा घाटी में भारतीय जवानों के साथ बर्बरता

कृष्णा घाटी में भारतीय जवानों के साथ बर्बरता

बीते दिनों 1 मई को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में कृष्णा घाटी में फायरिंग की थी। इस फायरिंग में भारत के दो जवान शहीद हो गए थे। यही नहीं, पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता करते हुए उनके सिर काट दिए। इस घटना पर भारत के डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने पाकिस्‍तान के डीजीएमओ को चेतावनी देते हुए कहा कि यह काम मानवता की सारी हदों को पार करता है और इसका जवाब दिया जाएगा।

सेना का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

सेना का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

इससे पहले गुरुवार को भारतीय सेना ने साउथ कश्‍मीर के शोपियां में अपना सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना का यह ऑपरेशन 90 के दशक के बाद शुरू हुआ सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन था, जिसमें 3,000 सेना के और 1,000 जवान सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के शामिल थे। यह ऑपरेशन साउथ कश्‍मीर से आतंकियों को खदेड़ने के लिए शुरू किया गया था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+