जानिए नौशेरा में पाकिस्‍तान की पोस्‍ट्स पर हमले के लिए सेना ने किन हथियारों का प्रयोग किया

नौ मई को हुआ इंडियन आर्मी का नौशेरा सेक्‍टर में खास ऑपरेशन। सेना ने रॉकेट लॉन्‍चर्स से लेकर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों तक का प्रयोग किया।

नई दिल्‍ली। सेना की ओर से मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई कि उसने जम्‍मू कश्‍मीर के नौशेरा सेक्‍टर में मौजूद पाकिस्‍तान की पोस्‍ट्स पर हमला किया था। सूत्रों की मानें तो सेना ने नौशेरा सेक्‍टर में नौ मई को कार्रवाई की है और यह कार्रवाई पुंछ की घटना का बदला थी।

जानिए नौशेरा में पाकिस्‍तान की पोस्‍ट्स पर हमले के लिए सेना ने किन हथियारों का प्रयोग किया

रॉकेट लॉन्‍चर्स से लेकर एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल

पाकिस्‍तान की पोस्‍ट्स को तबाह करने के लिए भारतीय सेना ने जिन हथियारों का प्रयोग किया उनमें से रॉकेट लॉन्‍चर्स, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल्‍स, ऑटोमेटेड ग्रेनेड लॉन्‍चर्स और रिकॉलिएस गन शामिल हैं। सेना की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई है कि उसने नौशेरा सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की उन चौकियों को तबाह किया है जो घुसपैठियों की मदद कर रही थीं। मेजर जनरल अशोक नरूला की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मेजर जनरल नरूला ने कहा कि यह कार्रवाई काउंटर टेररिज्‍म का हिस्‍सा थी। इन चौकियों से चार घुसपैठियों को मदद पहुंचाई जा रही थी। इसके साथ ही सेना ने पाकिस्‍तान को भी करारा जवाब दिया है। मेजर जनरल नरूला ने कहा है कि सेना कश्‍मीर में शांति चाहती है। यह कार्रवाई काउंटर इनसर्जेंसी के तहत की गई है। मेजर जनरल अशोक नरुला ने पाकिस्‍तान को चेतावनी भी दी है कि अगर वह आतंकवादियों को मदद करना बंद नहीं करेगा तो फिर उसे इसी तरह से जवाब दिया जाएगा। देखें-Video: इंडियन आर्मी ने लिया बदला, LoC पर तबाह की पाकिस्‍तानी चौकियां

सेना ने दिया था बदले का भरोसा

एक मई को पाकिस्‍तान की आर्मी की ओर से पुंछ की कृष्‍णा घाटी में लगातार फायरिंग की जा रही थी। इसी फायरिंग की आड़ में पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम के कमांडोज कृष्‍णा घाटी में दाखिल हुए और उन्‍होंने दो सैनिकों के सिर कलम क‍र दिए थे। नॉर्दन कमांड की ओर से बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की गई थी। पुंछ की कृष्‍णा घाटी में सेना की दो फॉरवर्ड पोस्‍ट्स पर यह फायरिंग हुई है। इस फायरिंग के बीच ही पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) की दोनों पोस्‍ट्स पर फायरिंग की गई थी। नॉर्दन कमांड की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि पाक सेना ने क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया था। पाक सेना ने भारतीय सेना के दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। नॉर्दन कमांड की ओर से उसी समय इस बात का भरोसा दिलाया गया था कि भारतीय सेना, पाक सेना को इसका कृत्‍य का करारा जवाब देगी। नौ मई को सेना की ओर से यह जवाबी कार्रवाई की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+