भारत के खिलाफ पाक लड़ रहा प्रॉक्सी वार- दलबीर सिंह सुहाग
नई दिल्ली। भारत-पाक सीमा पर चल रहे सीजफायर उल्लंघन पर सेना प्रमुख दलबीर सुहाग ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला है। सुहाग ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर प्रॉक्सी वार लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सीमापार से हो रही किसी भी गतिविधि से लड़ने में पूरी तरह सक्षम है साथ ही इसका माकूल जवाब दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज, ख्वाजा आसिफ ने भारत पर अफगानिस्तान में प्रॉक्सी वार लड़ने का आरोप लगाया था। पाक के इस बयान पर भारतीय सेना प्रमुख ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंरिक समस्याओं के बावजूद पाक भारत के साथ सीमा पर प्रॉक्सी वार लड़ रहा है जो पाकिस्तान के लिए खतरनाक है।
वहीं सुहाग ने कहा कि पिछले साल भारतीय सेना 110 आतंकियों को मार गिराया है जो पाक की भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वार की पोल खोलता है। वहीं सुहाग ने कहा कि भारतीय सेना को और मार्डन करने के साथ इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह सेना के जवानों के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उधर सुहाग ने नार्थ-ईस्ट की सीमा पर शांतिपूर्ण और स्थिर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चीन की सीमा पर भी हालात शांतिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हरसंभव सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल रखने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications