अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे आर्मी चीफ जनरल रावत
जम्मू कश्मीर के दौरे पर आज इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत करेंग सेना के संस्थानों का दौरा। कश्मीर में तैनात रह चुके हैं नए आर्मी चीफ बिपिन रावत।
जम्मू। पिछले दिनों जनरल बिपिन रावत को इंडियन आर्मी के 27वें प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। पद संभालने के बाद आज जनरल रावत पहले आधिकारिक दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे। आपको बता दें कि जनरल रावत कश्मीर घाटी में
तैनात रह चुके हैं।

लेंगे आर्मी फॉरमेशन का जायजा
सेना के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि आर्मी चीफ इस दौरान जम्मू के आर्मी फॉरमेशन का दौरा करेंगे। आर्मी चीफ बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। पिछले हफ्ते जनरल रावत को जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह आर्मी चीफ नियुक्त किया गया है। जनरल दलबीर सिंह 42 वर्षों की सर्विस के बाद रिटायर हुए हैं। जनरल रावत को उनके दो सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और पीएम हारिज की जगह सेना प्रमुख बनाया गया है। जनरल रावत के पास हाई आल्टीट्यूड वॉरफेयर का काफी बड़ा अनुभव है और वह कई काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशंस में भी शामिल रह चुके हैं। वह चीन से सटे ईस्टर्न सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के अलावा राष्ट्रीय राइफल्स और कश्मीर घाटी में इंफेंट्री डिवीजन में भी तैनात रह चुके हैं। जनरल रावत ने डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के अलावा आर्मी हेडक्वार्टर में भी कई अहम स्टाफ अप्वाइंटमेंट्स किए हैं।
पाकिस्तान को दी है चुनौती
दो दिन पहले मीडिया से बात करते समय जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ आने वाले समय में और ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक्स को अंजाम दिया जा सकता है। जनरल रावल ने पद संभालने के बाद कहा था कि इंडियन
आर्मी बॉर्डर पर शांति कायम रखेगी लेकिन जरूरत पड़ने पर जोर आजमाने से भी पीछे नहीं हटेगी।18 सितंबर 2916 को को जब उरी आतंकी हमला हुआ तो रावत वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे। सिर्फ तीन हफ्ते ही हुए थे जब उन्हें यह पद दिया गया था। इसके बाद पीओके में एक सर्जिकल स्ट्राइक हुई और इस बार रावत फिर से एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाली टीम का अहम हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications