जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के हत्थे चढ़ा पाकिस्तान का आतंकी हमजा
सेना और सुरक्षाबलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा से पाकिस्तान के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी पिछले माह कुपवाड़ा के हलमातपोरा से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही फायरिंग की आड़ लेकर फरार हो गया था। पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।
श्रीनगर। सेना और सुरक्षाबलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा से पाकिस्तान के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी पिछले माह कुपवाड़ा के हलमातपोरा से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही फायरिंग की आड़ लेकर फरार हो गया था। पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। आपको बता दें कि कुपवाड़ा, नॉर्थ कश्मीर में आता है और यहां पर सुबह से ही सेना और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। यह आतंकी घायलावस्था में पुलिस को मिला है।

मुल्तान का रहने वाला है आतंकी
कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और लिखा, 'हलमातपोरा में फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया है।' आतंकी कुपवाडा़ के जुगतियाल से गिरफ्तार हुआ है। इस आतंकी का नाम जबीउल्ला उर्फ हमजा है। यह पाकिस्तान के मुल्तान जिले में रहने वरले सोनाल्ला का बेटा है। एक पुलिस ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि आतंकी के पास से एक रेडिया सेट बरामद हुआ है। हालांकि उसके पास से कोई भी हथियार पुलिस को नहीं मिला है। पिछले माह हलमापोरा में हुए एनकाउंटर में पांच आतंकी मारे गए थे और इसमें सुरक्षाबलों के तीन जवान समेत दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। 20 मार्च को हुए एनकाउंटर में यह आतंकी फरार हो गया था। शुक्रवार को जब जुगतियाल के तुरशान में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था तो आतंकी सुरक्षाबलों के हत्थे लग गया।
सुबह से ही जारी है सर्च ऑपरेशन
सेना, सुरक्षाबल और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से यह ऑपरेशन चलाया गया था। एसओसजी ने लोगों से घर के बाहर आने को कहा था। शुक्रवार सुबह से ही कुपवाड़ा के जुगतियाल में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना के एक अधिकारी की ओर से बताया गया कि उन्हें इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस का मानना है कि इस इलाके में अभी और आतंकी छिपे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications