जम्मू कश्मीर: सेना और एयरफोर्स अलर्ट पर, उमर अब्दुल्ला बोले हालात बहुत ही अलग
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में जो हालात हैं, उस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हैरानी जताई है। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया और अपनी ट्वीट में 35ए का जिक्र किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ऐसी खबरें आई हैं कि सरकार ने 28,000 जवानों की तैनाती के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सेना और एयरफोर्स को भी घाटी में अलर्ट पर रखा गया है।

कश्मीर में कैसी स्थिति
सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में बॉर्डर और एलओसी पर सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखे जाने की खबरें हैं। हालांकि एयरफोर्स ने अपने फाइटर जेट मिराज-2000 की लगातार सॉर्टीज पर बस इतना ही कहा है कि यह सामान्य प्रक्रिया है और किसी भी तरह के कयास नहीं लगाए जाने चाहिए। लेकिन उमर अब्दुल्ला ने इन सारी प्रक्रियाओं पर आश्चर्य जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कश्मीर में यह कैसे हालात हैं जिसमें सेना और एयरफोर्स को अलर्ट पर रखा गया है? यह किसी भी तरह से 35ए के रहने या फिर इसे हटाने के बारे में नहीं है। लेकिन यह किसी तरह का अलर्ट है जो अगर जारी हुआ तो फिर यह बहुत ही अलग तरह का होगा।' गृह मंत्रालय ने हालांकि 28,000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती से साफ इनकार कर दिया है।
अहम स्थानों पर तैनात हो रहे जवान
कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में सीआरपीएफ का डेप्लॉयमेंट है और जो अतिरिक्त जवान घाटी भेजे गए हैं उन्हें भी अहम स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि पैरामिलिट्री फोर्सेज का डेप्लॉयमेंट कश्मीर में बस आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था के आकलन के बाद किया जा रहा है। साथ ही ट्रेनिंग की जरूरतों के हिसाब से जवान तैनात हो रहे हैं। घाटी के अहम धार्मिक स्थानों से भी सुरक्षा हटा ली गई है और गर्मी की छुट्टियां भी पहले कर दी गई हैं। अब गुरुवार यानी एक अगस्त से अगले 10 दिन घाटी के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। अमरनाथ यात्रा के भी कुछ लंगर बंद कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से पिछले हफ्ते 10,000 जवानों की तैनाती के लिए निर्देश जारी हुए थे।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications