ओडिशा के मयूरभंज में IAF का ट्रेनर जेट हॉक क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
मंगलवार का ओडिशा के मयूरभंज में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का प्लेन क्रैश होने की खबरें हैं। जो एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है वह हॉक है और इस घटना की जांच जारी है। फिलहाल क्रैश में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें झारखंड के राज्य हेडक्वार्टर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
मयूरभंज। मंगलवार का ओडिशा के मयूरभंज में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का प्लेन क्रैश होने की खबरें हैं। जो एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है वह हॉक है और इस घटना की जांच जारी है। फिलहाल क्रैश में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें झारखंड के राज्य हेडक्वार्टर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। हालांकि दोनों ही पायलट गंभीर रूप से घायल हैं। इंडियन एयरफोर्स की ओर से आधिकारिक बयान में कहा है कि आज दोपहर में एक हॉक एयरक्राफ्ट दुर्घटना का शिकार हो गया है। यह एयरक्राफ्ट रूटीन सॉर्टी पर था और इसने कलाईकुंडा एयरबेस से टेक ऑफ किया था। दोनों ट्रेनी पायलट सुरक्षित हैं और इस घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं। हॉक एक ट्रेनर जेट है और इसे अक्सर नए पायलट्स को ट्रेनिंग देने के लिए प्रयोग किया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications