पश्चिम बंगाल में क्रैश हुआ आईएएफ का ट्रेनर जेट, पायलट सुरक्षित
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से गुरुवार को एक बुरी खबर इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के लिए जब यहां के कलाईकुंडा में आईएएफ का एडवांस्ड ट्रेनर जेट हॉक क्रैश हो गया। जेट में सवार आईएएफ के दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

क्रैश सुबह करीब 11 बजे हुआ है। जेट टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया था। क्रैश होने से पहले ही पायलट्स सुरक्षित बाहर निकल गए नहीं तो यह एक बड़ी दुर्घटना साबित हो जाती। एयरफोर्स आफिसर्स फिलहाल दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस वर्ष हॉक ट्रेनर जेट के क्रैश का यह दूसरा मामला है और पहली दुर्घटना भी कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन की ही थी। एयरफोर्स की ओर से घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओआई) के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications