हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें भारतीय वायु सेना का मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर है। इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है। वही, रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे का मुआयना करने में जुट गई है। इंडियन एयरक्राफ्ट मिग-21 पजांब के पठानकोट से रवाना होकर चला था, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पाट्टा जाटियान के एक खेत में विमान क्रैश होकर नीचे गिर गया।

विमान पंजाब के पठानकोट से आ रहा था, जो धर्मशाला से करीब 55 किलोमीटर दूर जवाली के पट्टा जाटियान गांव में करीब 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद कोर्ट ने जांच के आदेश दिए है।
इससे पहले जून में मुंबई के निकट एक छोटा विमान क्रैश हो गया था, जिसमें चार क्रू मेंबर समेत यात्री की मौत हुई थी। इंडियन एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर कोई नई नही हैं, इससे पहले इसी माह जून में ही इंडियन एयरफोर्स का जगूआर लड़ाकू विमान गुजरात के कच में क्रैश होकर नीचे गिर गया था। वही, पिछले साल मई में चीन की सीमा पर सुखोई विमान के क्रैश होने से दोनों पायलट की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications