Indian Air Force का ट्रेनी एयरक्राफ्ट कर्नाटक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 1 महिला पायलट समेत दो लोग थे सवार
कर्नाटक के चामराजनगर में भारतीय वायुसेना का एक प्रतिशक्ष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय इस पर एक महिला पायलट समेत दो पायलट सवार थे।

सांकेतिक फोटो
इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राट दुर्घटना का शिकार हुआ। ये दुर्घटना कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास गुरुवार को हुई है। एयर फोर्स का जो प्रतिक्षण विमान क्षतिग्रस्त हुआ है वो किरण ट्रेनी एयरक्रॉट था।
कर्नाटक के चामराजनगर के पास हुई इस दुर्घटना के समय विमान में एक महिला पायलट समेत कुल दो ही पायलट थे जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आईएएफ अधिकारी ने बताया केि एयरक्राफ्ट क्यों दुर्घटनाग्रस्त हुआ इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए है।
कर्नाटक में पिछले दो दिनों में ये दूसरी घटना है, इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के बेलगामी के पास एक एक प्राइवेट एविएशन कंपनी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई थी। गांव में इमरजेंसी क्रैश लैडिंग करवाने में विमान पर सवार दो पायलट जख्मी हो गए थे जिन्हें एयर फोर्स के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
गुरुवार को सुबह चामरानगर में हुई इस घटना पर भारतीय वायु सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय वायुसेना का एक किरण ट्रेनर विमान आज रूटीन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान कर्नाटक के चामराजनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों विमान सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी करने का आदेश दिया गया है।।
बता दें चामराजनगर में दुर्घटनााग्रस्त हुआ ये किरण ट्रेनर विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित है। इस ट्रेनर विमान ने 1964 में अपनी पहली उड़ान भरी थी। हॉक जेट्स पर ट्रेनिंग के अगले चरण पर जाने से पहले, IAF इसका प्रयोग intermediate training देने के लिए करता है। इसे पायलटों को ट्रेनिग स्टेज 2 ट्रेनिन के रूप में जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications