भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस: IAF की 3 यूनिट को मिलेगा चीफ ऑफ एयर स्टाफ यूनिट प्रशस्ति पत्र
भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस: IAF की 3 यूनिट को मिलेगा चीफ ऑफ एयर स्टाफ यूनिट प्रशस्ति पत्र
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर: भारतीय वायुसेना का आज 89वां स्थापना दिवस है। भारत में हर साल 08 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है, क्योंकि भारतीय वायु से का गठन 8 अक्टूबर 1932 को हुआ था। भारतीय वायुसेना दिवस के इस खास मौके पर इस साल तीन युनिट को चीफ ऑफ एयर स्टाफ यूनिट प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इन यूनिटों में 26 फरवरी 2019 के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाले, अप्रैल से चीन के सामने लद्दाख सेक्टर में हाई एल्टीट्यूट पर ऑपरेशन संचालन में भूमिका निभाने वाले समेत 47 स्क्वॉड्रन शामिल हैं।

Recommended Video
अल्ट्रा लाइट हेलिकॉप्टरों रुद्र से लैस 116 हेलीकॉप्टर यूनिट को भी बालाकोट हवाई हमले के बाद धीमी गति से उड़ रहे विमान के खिलाफ पाकिस्तान की सीमा पर ऑपरेशन के लिए वायु सेना प्रमुख द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। बाद में इन हेलीकॉप्टर यूनिट को गलवान घाटी के गतिरोध के बाद उत्तरी सीमा पर तैनात किया गया था।
वहीं कश्मीर के लद्दाख में एयर डिफेंस के लिए तैनात किए गए 2255 स्क्वॉड्रन को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। गलवान घाटी में चीन के साथ गतिरोध के बाद जून 2020 में इस स्क्वॉड्रन को एयर डिफेंस के लिए लद्दाख भेजा गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वायुसेना दिवस पर वायुसेना को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भारतीय वायुसेना ने देश की रक्षा करने और चुनौतियों के समय में अपनी मानवीय भावना के माध्यम से खुद को प्रतिष्ठित किया है।"
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ''भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर सभी कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। हमें विभिन्न चुनौतियों का पूरी तत्परता और लचीलेपन के साथ जवाब देने और राष्ट्र की सेवा में दृढ़ रहने के लिए अपने वायुसैनिकों पर गर्व है।''












Click it and Unblock the Notifications