श्रीलंका को हराकर भारत वनडे में नबंर 1, सीरीज में 4-0 से आगे

कोलकाता। रोहित शर्मा की धूंआधार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने कोलकाता वनडे मैच आसानी से जीत हासिल कर ली। भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर लिया। वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रोहित शर्मा ने भारत को भारी जीत लिया ली।

rohit sharma

भारत ने जीत के लिए श्रीलंका का सामने 405 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन श्रीलंका की पूरी की पूरी टीम रोहित शर्मा के बराबर का रन भी नहीं बना पाई और पूरी की पूरी टीम 251 रनों पर ऑल आउट हो गई। रोहित शर्मा की 264 रनों की बदौलत भारत ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और कोलकाता वनडे मैच में शानदार जीत हासिल की।

405 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 43.1 ओवर में 251 रन पर ऑल आउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी रोहित शर्मा की धुंआधार बल्लेबाजी से शुरु हुई। उन्होंने 173 गेंदों की पारी में 33 चौके और 9 छक्के लगाकर 264 रन बनाए।

श्रीलंका की तरफ से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, जबकि लाहिरू तिरिमाने ने 59 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजों में धवल कुलकर्णी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट लिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+