अमेरिका को पीछे छोड़ भारत में होंगे सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स
बैंगलुरू। इंटरनेट की दुनिया जिस तरह से हर वर्ग को अपनी आगोश में लेती जा रही उससे यह कहना बड़ी बात नहीं है कि आने वाले समय में देश और दुनिया के बड़े फैसलों का निर्णय इंटरनेट ही करेगा। ताजा सर्वे में पर नजर डाले तो भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 30.2 करोड़ हो गयी है जोकि पिछले सालों की तुलना में 32 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है।

अक्टूबर माह में के इन आंकड़ो के साथ भारत इंटरने इस्तेमाल करने वालो की ल लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। लेकिन वर्तमान रफ्तार पर नजर डालें तो दिसंबर माह तक भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा हो जायेगी। वहीं चीन इस सूची में सबसे उपर है चीन में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 60 करोड़ है।
इंटरनेट इन इंडिया 2014 ने मोबाईल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और अंतर्राष्ट्रीय संगठन आईएमआरबी के साथ मिलकर एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें यह बात निकलकर सामने आयी है कि भारत में एक करोड़ से दस करोड़ का आंकड़ा पहुंचने में दस साल से अधिक लग गये। जबकि दस करोड़ से बीस करोड़ का आंकड़ा महज तीन साल में भारत पहुंच पार हो गया है। वहीं बीस करोड़ से तीस करोड़ का आंकड़ा सबसे तेज एक साल के भीतर भारत ने पार कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 29 फीसदी इजाफे के साथ 17.7 करोड़ इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या पहुंच गयी है। वहीं दिसंबर माह तक इस आंकड़े के 19 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। जबकि 21.6 करोड़ का आंकड़ा जून 2015 तक पहुंचने की उम्मीद रिपोर्ट में व्यक्त की गयी है।
वहीं पिछली साल की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालो की संख्या में 39 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। यानि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 10.1 करोड़ हो गयी है। वहीं जून 2015 तक इस आंकड़े के 11.2 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications