इसरो प्रमुख बोले, 2022 तक मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा भारत
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 2022 में पहली बार मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजेगा। जबकि इसरो की चंद्रयान 2 परियोजना अगले साल जनवरी या फिर फरवरी में पूरी हो जाएगी। गुरुवार को डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इसरो के प्रमुख कैलाशवादिवू सीवन ने कहा कि हमने मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने की समय सीमा तय कर दी है। 2021 के अंत में या फिर 2022 की शुरुआत में यह हो सकता है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 जो कि अगले साल जनवरी या फरवरी में चांद पर भेजा जाएगा।

चंद्रयान-2 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वो आराम से चांद पर उतर जाए और अनुसंधान के लिए काफी सामग्री जुटा सके। उन्होंने कहा कि इसरो अगले 6 महीने में 3 से 6 मिशन को अंजाम देगा। जिसमें कम्यूनिकेशन, नेविगेशन, अंतरिक्ष विज्ञान जैसे कई मिशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए डिजिटल इंडिया मिशन के तहत, इसरो अंतरिक्ष में चार संचार उपग्रहों को भेजने पर काम कर रहा है। जो कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में 100 जीबीपीएस की उच्च डेटा कनेक्टिविटी प्रदान कराने का प्रयास कर रहा है। जिसमें से एक सैटेलाइट को इस साल के शुरुआत में भेज भी दिया गया है। जबकि बचे हुए तीन सैटेलाइट को नवंबर, दिसंबर और अगले साल की शुरुआत में भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'वेदों से मिटेगा आतंकवाद, मेरा सपना ऐसे भारत का है जहां राष्ट्रपति वेद के साथ लें शपथ'
उन्होंने कहा कि देश की 75 प्रतिशत से अधिक आबादी दूरदराज के इलाकों में रहती है इसलिए विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए सलाह दी जाती है। इसरो के अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि भारतीय विश्वविद्यालयों से बाहर निकलने वाले सभी संभावित इंजीनियरों की भर्ती के लिए भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी के लिए यह संभव नहीं था, फिर भी यह क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर काम कर रहा था ताकि वे ऊष्मायन और शोध केंद्रों के माध्यम से अपनी क्षमता को बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि इसरो युवा इंजीनियरों को उत्तर, दक्षिण, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत में छह ऊष्मायन केंद्र, अनुसंधान केंद्र और शोध के जरिए राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- जब रंगीली ने पति से पूछा, पिछली दिवाली आपने पलंग गिफ्ट किया था इस बार क्या करोगे












Click it and Unblock the Notifications