ड्रैगन को दिखाया डर, भारत सीमा पर बनाएगा 54 नई चौकियां
नयी दिल्ली। भारत इन दिनों अपने पड़ोसी देशों की हरकतों से परेशान है। कभी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लधंन होता है तो कभी चीनी सैनिक भारत की सीमा में घुसने का प्रयास करते है। लेकिन इन सब के बावजूद भारत ने अपने पड़ोसी देशों को कड़ा संदेश दिया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा पर सड़क निर्माण को लेकर चीन की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सीमा पर 54 नई चौकियां बढ़ाने का एलान किया है।

सीमा को और चुस्त-दुस्त इसके अलावा भारत ने सीमा पर निर्माण कार्यो के लिए 175 करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की है। इन बातों का ऐलान करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत पड़ोसी मुल्कों से मधुर रिश्ते रखना चाहता है।
आईटीबीपी की 53वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि चीनी सैनिक भी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी पीठ पर गोली चलाएगा तो हम भी मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि हम सीमा विवाद से जुड़े सारे मसले को बातचीत से सुलझाना चाहते है लेकिन सम्मान की कीमत पर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications