INDvsAUS: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर आई मीम्‍स की बाढ़, आखिरी VIDEO देख लोटपोट हो जाएंगे आप

नई दिल्‍ली। ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर शिकस्त देकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा कर ऑस्ट्रेलिया के 32 साल के दबदबे को भी खत्म कर दिया। जीत के सबसे बड़े हीरो रहे ऋषभ पंत। उन्होंने 89 रनों की नाबाद पारी खेली। खास बात यह है कि इस टीम इंडिया में दिग्गज खिलाड़ी नहीं थे, और टीम इंडिया की कप्तानी अंजिक्य रहाणे कर रहे थे। लेकिन टीम के युवा सितारों मे ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ही टीम ऑस्ट्रेलिया के होश फाख्ता कर दिए। भारत की इस रोमांचक और एतिहासिक जीत से सोशल मीडिया भी गदगद है। लोग ऐसे-ऐसे मीम्‍स शेयर कर रहे हैं जिसे देखकर हंसी छूट रही है।

अपना लड़का तो हीरा है हीरा

भारत की जीत के बाद लोग ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने फिल्म शोले का एक सीन शेयर करते हुए लिखा है कि अपना लड़का तो हीरा है हीरा। बता दें कि दूसरी पारी में पंत ने 138 गेंद में धुआंधार 89 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे।

स्‍पाइडर मैन बने पंत

एक यूजर ने ट्वीट किया है और लिखा है कि ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाडि़यों के ड्रेसिंग रूम से बाहर की तस्‍वीर। इस पोस्‍ट में यूजर ने स्‍पाइडर मैन की फोटो पर ऋषभ पंत का चेहरा लगाया है और लिखा है कि स्‍पाइडर पंत।

Recommended Video

    Rishabh Pant, Shubman Gill, Pujara, 5 Heroes of Team India's historic win at Gabba|वनइंडिया हिंदी
    पूरा इलाका धूआं-धूआं कर देंगे

    पूरा इलाका धूआं-धूआं कर देंगे

    टीम इंडिया को दूसरी पारी में अंतिम टेस्ट जीतने के लिए 328 रनों की जरूरत थी, तब चेतश्वर पुजारा कंगारुओं के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए। ब्रिस्बेन की पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाजी में मुश्किल के बाद भी पुजारा टिके रहे। यही कारण रहा कि उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और 211 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा पूरा इलाका धुआं धुआं हो गया।

    बॉलीवुड एक्‍टर संजय मिश्रा ने लिखा- गाबा का ढाबा

    बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा ने अपनी ही फिल्म के एक सीन के जरिये टीम ऑस्ट्रेलिया पर तंज कसा है। संजय मिश्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'गाबा का ढाबा...' संजय मिश्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे है।

    इस पोस्‍ट को देखकर हंस-हंस के लोट पोट हो जाएंगे आप

    सोशल मीडिया पर टीम ऑस्‍ट्रेलिया के लिए कई तरह की मीम्‍स शेयर किए जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यकीनन आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+