भारत-वियतनाम समिट में बोले PM मोदी- वियतनाम हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा

भारत-वियतनाम समिट में बोले मोदी-

नई दिल्ली। भारत-वियतनाम वर्चुअल समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक अहम हिस्सा है और हमारे इंडो-पैसिफिक विजन का महत्वपूर्ण सहयोगी है। वियतनाम के पीएम गुयेन जुआन फुक से पीएम मोदी ने कहा, सेंट्रल वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जो क्षति हुई है, उसके लिए मैं सभी भारतवासियों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही वियतनाम ने जिस कुशलता से कोविड महामारी को संभाला है, इसकी प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। इसके लिए मैं वियतनाम के नागरिकों को बधाई देता हूं।

PM Narendra Modi at India Vietnam summit says Vietnam is important pillar of India Act East Policy and vital partner of our Indo Pacific Vision

समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमारी वार्ता के साथ दोनों देशों के बीच सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए हैं, इनमें रक्षा, वैज्ञानिक रिसर्च, परमाणु ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा और कैंसर के इलाज जैसे विषय शामिल हैं। हमारे बीच आपसी संपर्क भी तेजी से बढ़ रहे हैं और नए क्षेत्रों में फैल रहे है। हम वियतनाम के साथ अपने संबंधों को एक लॉन्ग टर्म और स्ट्रैटेजिक व्यू से देखते हैं।

प्रधानममंत्री ने कहा कि अगले साल हम दोनों (वियतनाम-भारत) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य होंगे। इसलिए वैश्विक संदर्भ में हमारे सहयोग का महत्व बढ़ेगा। हम एक संयुक्त विजन डॉक्यूमेंट 2021-23 को लागू करेंगे, जो द्विपक्षीय सहभागिता के लिए कार्ययोजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+