भारत में अगस्त से दिसंबर तक 136 करोड़ वैक्सीन का होगा प्रोडक्शन, सरकार ने बताया पूरा प्लान
भारत में अगस्त से दिसंबर तक 136 करोड़ वैक्सीन का होगा प्रोडक्शन, सरकार ने बताया पूरा प्लान
नई दिल्ली, 06 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई है। देश में अब तक 49,53,27,595 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। अब केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत में आने वाले महीनों में अगस्त से लेकर दिसबंर तक कोविड-19 वैक्सीन की 136 करोड़ से अधिक डोज प्रोडक्शन की उम्मीद है। जिसमें भारत में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत कोविशील्ड और कोवैक्सिन की खुराक उपलब्ध होगी। वैक्सीनेशन लक्ष्यों पर एक नोट में प्रधानमंत्री कार्यालय से सांसदों को दिए गए भारत वैक्सीन उत्पादन लक्ष्यों का विवरण दिया गया है, जिसमें ये कहा गया है कि दिसंबर तक भारत में 136 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध होगी।

Recommended Video
अगस्त-2021 में कितना होगा वैक्सीन प्रोडक्शन
कोवैक्सिन - 3.15 करोड़
कोविशील्ड - 23 करोड़
कुल खुराक - 26.15 करोड़
अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2021 में कितना होगा वैक्सीन प्रोडक्शन
कोवैक्सिन - 5.25 करोड़
कोविशील्ड - 23 करोड़
कुल खुराक: 28.25 करोड़
अगस्त से दिसंबर-2021 तक कुल कोरोना वैक्सीन डोज
कोवैक्सिन - 21.55 करोड़
कोविशील्ड - 115 करोड़
कुल खुराक - 136.55 करोड़
वैक्सीन को खरीदने में कितना होगा खर्च
अगस्त से दिसंबर 2021 के लिए केंद्र सरकार ने जो ऑर्डर दिया है, उसके मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन की 75 प्रतिशत खुराक की कुल 8071.87 करोड़ रुपये लागत है। जिसमें 215.25 रुपये प्रति खुराक पर कुल 50 करोड़ में खरीदी जाएगी।
वहीं नोट में ये भी कहा गया है कि सरकार 6,433.87 करोड़ रुपये की लागत से भारत बायोटेक से 225.75 रुपये प्रति खुराक पर 28.5 करोड़ कोवैक्सिन खुराक खरीदेगी। कुल मिलाकर कुल 88 करोड़ वैक्सीन खुराक का उत्पादन किया जाएगा और केंद्र 66 करोड़ खुराक खरीदने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications