Trade War: Trump के टैरिफ पर खड़गे का केंद्र पर हमला, कहा- अब तो कांग्रेस को भी ब्लेम नहीं कर सकते मोदी!

India-Us Trade War: अमेरिका द्वारा भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों (India-US Trade Relations) में नई हलचल पैदा कर दी है। इस फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा राजनीतिक हमला बोला है।

खरगे ने इसे फॉरेन पॉलिसी डिजास्टर (Foreign Policy Disaster of Modi Govt) करार देते हुए कहा कि अब मोदी सरकार इसे भी "70 साल के कांग्रेस शासन" पर नहीं थोप सकती। उन्होंने कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति, भारत की कूटनीतिक विफलता (Diplomatic Failure) को उजागर करती है।

india-us-trade-war-kharge-slams-modi

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में मौन धारण किए बैठे हैं, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) और कृषि एवं छोटे उद्योगों पर संकट गहराता जा रहा है।

"मोदी चुप क्यों हैं?" - खरगे का सवाल

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत को धमका और दबाव में लेने की नीति अपना रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी "चुपचाप तमाशा देख रहे हैं"। उन्होंने कहा कि "राष्ट्रीय हित सर्वोपरि होता है। जो भी देश भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को दंडित करता है, वह भारत के 'स्टील फ्रेम' को नहीं समझता।"

1971 से लेकर पोखरण तक का दिया उदाहरण

खरगे ने भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान जब अमेरिका ने भारत को धमकाते हुए 7वां बेड़ा भेजा था, और 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद प्रतिबंध लगाए गए थे, तब भारत ने आत्मसम्मान और गरिमा के साथ अपने हितों की रक्षा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की मोदी सरकार की कूटनीति दिशाहीन और कमजोर हो गई है।

खरगे ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कम से कम 30 बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच "सीज़फायर" करवाया, जो कि भारत की ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में हुआ था। इसके बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी इस पर आपत्ति दर्ज नहीं की।

खरगे ने नवंबर 2024 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से "BRICS is dead" (BRICS मर चुका है) कहा था और 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, तब मोदी वहीं बैठे थे और मुस्कुरा रहे थे।

"अब तक डील क्यों नहीं हुई?" - खरगे का बड़ा सवाल

खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि जब ट्रंप के इरादे साफ थे, तब भी मोदी सरकार ने बजट में कोई ठोस उपाय नहीं किए। उन्होंने पूछा कि जब अमेरिका से व्यापार समझौते (Trade Deal) की बात चल रही थी, तब कई मंत्री वॉशिंगटन में कैंप कर रहे थे, लेकिन 6 महीने बाद भी कोई समझौता क्यों नहीं हुआ? कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% इम्पोर्ट टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था पर ₹3.75 लाख करोड़ का बोझ आ सकता है।

इससे विशेष रूप से कृषि, फार्मा, वस्त्र (टेक्सटाइल्स) और छोटे उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। जहां एक ओर अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है और विपक्ष खुलकर हमलावर हो रहा है, वहीं अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार इस आर्थिक और कूटनीतिक चुनौती से निपटने के लिए कोई नई रणनीति अपनाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+