India-US ट्रेड डील की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस का घातक वार, क्या ट्रंप के आगे झुक गई सरकार! और किसने क्या कहा?
India-US Trade Deal Reactions: भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) को घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले पर जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसे 'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस ने तीखे तंज कसते हुए इसे सरकार का 'समर्पण' करार दिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद इस डील पर मुहर लगी। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर इसकी घोषणा की, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने 'X' पर खुशी जाहिर करते हुए इसे 'मेड इन इंडिया' उत्पादों के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया।

'140 करोड़ भारतीयों की ओर से ट्रंप का आभार'
प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए इस साझेदारी को अटूट बताया। उल्लेखनीय है कि यह वार्ता उसी दिन हुई जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाशिंगटन डीसी के दौरे पर थे।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दिग्गजों के क्या हैं रिएक्शन?
बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने इस डील को भारत के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है।
- अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री): उन्होंने इसे 'ऐतिहासिक' करार देते हुए कहा कि 18% टैरिफ का यह फैसला दोनों देशों के बीच आपसी विकास और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
- नितिन नबीन (बीजेपी अध्यक्ष): उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियानों में नई ऊर्जा फूँकने का माध्यम बनेगा।
- अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय मंत्री): उन्होंने इस समझौते को 'Win-Win' स्थिति बताया। वैष्णव के अनुसार, भारत और अमेरिका की पूरक ताकतें मिलकर नई तकनीकों का सृजन करेंगी, जिससे दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों को लाभ होगा।
- निर्मला सीतारमण (केंद्रीय वित्त मंत्री): भारत-अमेरिका ट्रेड डील की सफलता पर केंद्रीय वित्त ने कहा कि Made In India उत्पादों के लिए अच्छी खबर है। अब 18% के कम टैरिफ का सामना करना होगा। इस विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी और @POTUS के नेतृत्व का आभार। हमारे दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को इससे सीधा लाभ होने वाला है।
विपक्ष का तीखा प्रहार: 'मोगैंबो खुश हुआ' और 'ट्रंप-निर्भरता'
दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस डील को लेकर सरकार पर कड़ा हमला बोला। हाल ही में भारत-यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए समझौते को पीएम मोदी द्वारा 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहे जाने पर तंज कसते हुए रमेश ने कहा कि यह (अमेरिका वाली डील) किसी भी हाल में 'फादर ऑफ ऑल डील्स' नहीं हो सकती।
वॉशिंगटन में निश्चित रूप से मोगैंबो खुश है - जयराम रमेश
जयराम रमेश ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर रोक, रूस-वेनेजुएला से तेल खरीद और अब इस व्यापारिक समझौते का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप का प्रधानमंत्री मोदी पर दबदबा (Leverage) बढ़ गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब भारत को अपनी ही सरकार के फैसलों की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप या उनके अधिकारियों से मिलती है, जो कि "ट्रंप-निर्भरता" का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications