भारत-अमेरिका के बीच इस महीने के अंत में हो सकती है 2+2 बैठक, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: चीन के साथ पिछले 5 महीने से भारत का विवाद जारी है। इस बीच अमेरिका भी खुलकर भारत का साथ देने का ऐलान करता रहा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच इस महीने के अंत में द्विपक्षीय वार्ता नई दिल्ली में होगी, जब दोनों देशों के रक्षामंत्री/विदेश मंत्री मिलेंगे। ये बैठक 26-27 अक्टूबर को हो सकती है, हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं इस बैठक से चीन की टेंशन जरूर बढ़ेगी।

indian

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय वार्ता होने वाली है। भारत ने चीन के साथ सैन्य स्तर की सात और राजनयिक स्तर की कई बैठकें कीं, इसके बावजूद भी दो एशियाई दिग्गजों के बीच तनाव अभी बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक इस 2+2 बैठक का मुख्य फोकस शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र होगा। इसके अलावा आतंकवाद, रक्षा सहयोग, कनेक्टिविटी, दोहा शांति वार्ता और अफगानिस्तान पर भी इस दौरान चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और अमेरिका कोरोना महामारी के चार्ट में शीर्ष पर हैं। ऐसे में दोनों देशों में कोविड-19 वैक्सीन की साझेदारी को लेकर भी बात हो सकती है। नई दिल्ली में इस 2+2 बैठक की तैयारी तेजी से चल रही है। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में टोक्यो में हुए क्वाड मीट में अपने अमेरिकी समकक्ष पोम्पियो से मुलाकात की थी। वहीं भारत के दौरे पर आए अमेरिकी डेप्टी सेक्रेट्री ऑफ स्टेट स्टीफन बेजगन ने विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला से 2+2 बैठक के एजेंडे पर चर्चा की थी। वहीं 2+2 बैठक के तहत भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी जल्द ही हवाई (अमेरिका) स्थित इंडो-पैसिफिक कमांड का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि 2+2 बैठक का मतलब होता है कि दो देशों के विदेश और रक्षा मंत्री या सचिव दूसरे देश के अपने समकक्ष के साथ बैठक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+