India Turkiye Tension: तुर्किए को भारत ने दिया एक और झटका, नए राजदूत का क्रेडेंशियल सेरेमनी रद्द
India Turkiye Tension: भारत और तुर्किए के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तनाव काफी बढ़ गया है। तुर्किए ने पाकिस्तान को भारत के नागरिक विमानों और शहरों पर हमले करने में सैन्य मदद की थी. पाकिस्तान की सेना को एर्दोआन सरकार की ओर से सैन्य और आर्थिक सहायता दी जा गई थी। इतना ही नहीं तुर्किए के राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान को अच्छा दोस्त और शहबाज शरीफ को अपने भाई जैसा भी बताया। इसके बाद से भारत ने भी कुछ सख्त कदम उठाए हैं और अब भारत में तुर्किए के राजदूत का क्रेडेंशियल सेरेमनी रद्द कर दिया गया है। यह आधिकारिक परंपरा होती है जिसमें नए राजदूत अपना परिचय राष्ट्रपति को देते हैं।
India Turkiye Tension
भारत और तुर्की के बीच चल रहे तनाव के माहौल में यह फैसला अहम माना जा रहा है। भारतीय सरकार इस सेरेमनी को रद्द करके तुर्किए को कूटनीतिक भाषा में सख्त संदेश दे रही है। तुर्की के नए राजदूत अली मूरत एर्सॉय (Ali murat ersoy) का राष्ट्रपति भवन में परिचय समारोह होने वाला था। विदेश मंत्रालय ने इस समारोह को अनिश्चितकाल तक के लिए रद्द कर दिया है। बता दें कि 12 मई को ही जारी सरकारी बयान में कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद तुर्किए के समर्थन और सहयोग पर भारत ने ध्यान दिया है। इस संबंध में भारत ने अपनी चिंताएं भी तुर्किए के समक्ष रखी हैं।

यह भी पढ़ें: Turkey Earthquake: तुर्की फिर कांपा! लोगों में डर का माहौल, जानें क्या तीव्रता? क्यों बार-बार आते हैं भूकंप?
क्या होता है ऑफिशियल क्रेडेंशियल सेरेमनी
भारत में बतौर राजदूत नियुक्ति पाने के बाद उन राजदूतों का आधिकारिक परिचय भारत की राष्ट्रपति से कराया जाता है। इसे कूटनीति की भाषा में क्रेडेंशियल सेरेमनी कहते हैं। यहां राजदूत अपना परिचर राष्ट्रपति को देते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में होने वाले परिचय समारोह कार्यक्रम को शेड्यूल संबंधित समस्याओं की वजह से रद्द कर दिया गया है।
तुर्किए के खिलाफ भारत में है आक्रोश
पाकिस्तान का समर्थन और सहयोग करने की वजह से भारत में तुर्किए के खिलाफ माहौल बन गया है। कई शहरों में तुर्की से आयात होने वाला सेब रोक दिया गया है। मार्बल आयात पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा, बॉयकॉट तुर्किए का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। अडानी ने तुर्किए के साथ पोर्ट डील पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने प्रोपगैंडा फैलान के लिए तुर्किए के पब्लिक ब्रॉडकास्टर टीपीए पर भी रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: Explainer: भारत-तुर्किए ट्रेड वॉर! बायकॉट से कैसे बर्बाद होगा पाकिस्तान का दोस्त? जानें व्यापार का पूरा गणित












Click it and Unblock the Notifications