Explainer: भारत-तुर्किए ट्रेड वॉर! बायकॉट से कैसे बर्बाद होगा पाकिस्तान का दोस्त? जानें व्यापार का पूरा गणित
Explainer: भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही फायरिंग रुक गई हो, लेकिन तनाव की लहर अब भी सरहद पार बह रही है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचों पर सटीक और ज़बरदस्त कार्रवाई की। लेकिन इस कार्रवाई के बाद सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, उसके 'हमदर्दों' का असली चेहरा भी सामने आ गया और इन हमदर्दों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं तुर्किए और अजरबैजान (Azerbaijan)। यह भारतीयों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और पूरे देश में तेज़ी से एक ही नारा गूंजने लगा है BoycottTurkey। लोग तुर्किए से व्यापार (India Turkey Trade) पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि, तुर्किए और भारत के बीच कितने रुपए का व्यापार होता है, अगर यह व्यापार बंद हुआ तो भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका क्या असर पड़ेगा?

भारत ने दिया साथ, तुर्किए ने घोंपा पीठ में छुरा!
भारत ने जब तुर्किए में आए भीषण भूकंप के दौरान बिना शर्त मदद भेजी थी, तब तुर्किए ने दोस्ती का दिखावा किया था। लेकिन अब वही तुर्किए खुलकर पाकिस्तान का साथ देता नज़र आ रहा है। पहले संयुक्त राष्ट्र मंचों के पर भारत विरोधी बयान दिया और आतंक पर चुप्पी साधते हुए भारत की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की। वहीं पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया। यह सब भारतीयों को बिल्कुल रास नहीं आया और अब देश में तेज़ी से एक ही नारा गूंजने लगा है BoycottTurkey।
भारत और तुर्किए के बीच कितने का व्यापार
- वित्त वर्ष 2023 -24 में भारत और तुर्किए के बीच कुल व्यापार लगभग 10.43 अरब डॉलर यानी (लगभग 86,000 करोड़ रुपए)
- भारत का निर्यात (India's exports): 6.65 अरब डॉलर
- तुर्किए से आयात (Import from turkey): 3.78 अरब डॉलर
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: पाक के एटम प्लान पर लगेगा फुल स्टॉप! भारत की तैयारी से कांपा पाकिस्तान, क्या है मामला?
भारत तुर्किए से क्या-क्या मंगाता है? What does India import from Turkey?
- मार्बल - भारत में उपयोग होने वाला 70% मार्बल तुर्किए से आता है
- सेब- हर साल 1.3 लाख मीट्रिक टन
इसके अलावा फर्नीचर, सजावटी सामान, जैतून का तेल, कालीन, हर्बल उत्पाद
टर्किश डिशेज, कबाब, कुनाफा, टर्किश चाय,खनिज ईंधन और तेल, परमाणु रिएक्टर और उनके पुर्जे, नमक, प्लास्टरिंग सामग्री, अकार्बनिक रसायन, प्राकृतिक और कीमती मोती
भारत तुर्किए को क्या-क्या बेचता है? What does India sell to Turkey?
वहीं भारत तुर्किए को भारी मात्रा में समान निर्यात करता है। जिसमें इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कार्बनिक व अकार्बनिक रसायन, मानव निर्मित धागा, दवाइयां और फार्मास्यूटिकल्स शामिल।
व्यापार बंद होने से किताना असर
देश में व्यापारी संघ, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और आम जनता तुर्किए से सभी व्यापारिक संबंध तोड़ने की मांग कर रहे हैं। अगर व्यापार बंद होता है तो दोनों देशों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत तुर्किए की तुलना में लगभग दोगुना आयात (EXPORT) करता है और तुर्किए की भारत पर निर्भरता है। हालांकि, भारत के लिए तुर्किए एक बाजार है, लेकिन तुर्किए के लिए भारत एक ज़रूरत। इसलिए तुर्किए को ज्यादा नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications