Turkey Earthquake: तुर्की फिर कांपा! लोगों में डर का माहौल, जानें क्या तीव्रता? क्यों बार-बार आते हैं भूकंप?
Turkey Earthquake 2025: तुर्की एक बार फिर भूकंप झटकों से कांपने लगा है। 15 मई 2025 को तुर्की की धरती कांपी, जब वहां 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र कुल्लू से 11 किमी पूर्व था और गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।
हालांकि इस बार जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना एक बार फिर ताजा कर गई, तुर्की की वो खौफनाक यादें, जब वहां जमीन हिलने से हजारों लोगों की जान चली गई थी।

तुर्की में क्यों आते हैं बार-बार भूकंप?
तुर्की एनाटोलियन टेक्टोनिक प्लेट पर स्थित है। यह अफ्रीकी और यूरेशियन प्लेट्स के बीच फंसी हुई है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो जमीन में तनाव बनता है और वो अचानक फट जाता है - जिससे आता है भूकंप। यही वजह है कि तुर्की भूकंपीय क्षेत्र में आता है और वहां अकसर हल्के या तेज झटके महसूस होते हैं। आइए जानते हैं तुर्की में अब तक के सबसे विनाशकारी भूकंप...
तुर्की की तबाही की टाइमलाइन
6 फरवरी 2023 - 7.8 तीव्रता
- लोकेशन: दक्षिण-पूर्वी तुर्की
- प्रभाव: सीरिया तक तबाही
- मौत: 50,000+ लोग
- विशेष: इतिहास का सबसे घातक भूकंप। एक और झटका 7.5 तीव्रता का भी आया।
30 अक्टूबर 2020 - 7.0 तीव्रता
- लोकेशन: एजियन सागर (Izmir)
- प्रभाव: तुर्की और ग्रीस
- विशेष: समुद्र के नीचे भूकंप, सुनामी जैसे हालात भी बने
अक्टूबर 2011 - 7.1 तीव्रता
- लोकेशन: वान, पूर्वी तुर्की
- मौत: 600+ लोग
- विशेष: सैकड़ों इमारतें गिर गईं, राहत कार्य में कठिनाई
17 अगस्त 1999 - 7.6 तीव्रता
- लोकेशन: इज़मित (कोकाली)
- मौत: 17,000+ लोग
- विशेष: रात के समय आया, पूरे देश की अर्थव्यवस्था तक हिला दी
तुर्की का मौजूदा हाल क्या कहता है?
हालिया 5.0 तीव्रता का भूकंप भले ही विनाशकारी नहीं था, लेकिन यह एक सावधान करने वाली घंटी जरूर है। भूकंप की गतिविधियों का दोहराव यह दिखाता है कि तुर्की को भविष्य में भी भूकंप से खतरा बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications