India Pakistan Update: माइंड गेम में भी पाकिस्तान ने खाई मुंह की, भारत के डमी फाइटर जेट से ही थर्राया
India Pakistan Update: ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाए पाकिस्तान (India Pakistan Tesnsion) ने भारत के कई नागरिक विमानों, शहरों और गुरुद्वारों पर हमले की नाकाम कोशिश की थी। भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी सेना के सारे हमलों को ध्वस्त कर दिया और उनका एयर डिफेंस बुरी तरह से बर्बाद कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को माइंड गेम में भी करारी शिकस्त दी है। भारत के डमी फाइटर जेट को भी पाक आर्मी पकड़ने में नाकामयाब रही।
पाकिस्तान के एयर स्पेस में घुसे भारत के डमी जेट्स को ही पाकिस्तानी सेना ने असली फाइटर प्लेन समझ लिया था. पाक आर्मी इन डमी जेट्स में उलझकर रह गई और अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया था। भारतीय सेना ने इसी माइंड गेम में पाकिस्तान को उलझाककर पाक के डिफेंस सिस्टम की लोकेशन ट्रैक की और पाकिस्तानी एयरबेस पर ब्रह्मास्त्र मिसाइलकों का प्रयोग कर इसे तहस नहस कर दिया।

यह भी पढ़ें: India Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर से थर्राया पाकिस्तान, अब मांग रहा शांति की भीख, भारत से बातचीत की गुहार
India Pakistan Conflict में पाकिस्तान माइंड गेम भी हारा
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर और फिर पाकिस्तान के नापाक हमलों को परास्त करने में अद्भुत शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। एडवांस टेक्नोलॉजी और मारक क्षमता वाले मिसाइलों के साथ ही भारतीय वायुसेना ने माइंड गेम के जरिए पाकिस्तान को धूल चटाकर जंग में पहले ही मनोवैज्ञानिक बढ़त ले ली थी. भारत के डमी फाइटर जेट को देख पाकिस्तान ने अपना रडार और डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया और यहीं से उसकी तबाही भी शुरू हो गई।
पाकिस्तान के एयरबेस को ब्रह्मास्त्र मिसाइलों ने किया बर्बाद
भारतीय सेना का उद्देश्य पाकिस्तान के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम के ठिकाने का पता लगाना था। डमी फाइटर जेट इसके लिए एक टूल थे और भारतीय सेना अपने प्लान में पूरी तरह सफल रही। मिसाइल डिफेंस सिस्टम की लोकेशन पकड़ में आते ही भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मास्त्र मिसाइलों की बौछार कर दी और पाकिस्तान की वायुसेना की कमर ही तोड़ दी। पाकिस्तान की सरकार ने कुछ दिन तक नुकसान को झुठलाने की कोशिश की, लेकिन अब सच दुनिया के सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें: India Pakistan: भारत का डिफेंस प्लान, अब बजट से बरसेगा कहर! डिफेंस बजट में बंपर बढ़ोतरी करने की तैयारी
न्यूयॉर्क टाइम्स ने सैटेलाइट से प्रकाशित तस्वीरों में बड़े नुकसान की बात कही है. खुद पाकिस्तान की सरकार ने अपने सभी राज्यों समेत पीओके में हुए नुकसान की डिटेल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications