देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16116 पर पहुंची, बीते 24 घंटे में 1324 नए मामले
India total number of Coronavirus positive cases rises 16116 519 deaths 31 deaths and 1324 new cases in last 24 hours
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 16,116 मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं कोरोना से अब तक 519 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।

इस समय देश में कोरोना के 13295 एक्टिव केस हैं। जिन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 2302 लोग अभी तक संक्रमण के बाद ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3651 है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 211 लोगों की मौत हुई है।
तमिलनाडु में आज 105 नए केस मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1477 हो गई है। राज्य में अब तक 15 मौत हुई हैं। वहीं पंजाब में 238 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं और 16 मौत हुई हैं। राजस्थान में रविवार को कोरोना के 80 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सूबे में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1431 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 22 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। जम्मू-कश्मीर से आज कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मामले अब 350 हो गए हैं। जम्मू डिवीजन से अब तक कुल 55 और कश्मीर डिवीजन में कुल 295 मामले सामने आए हैं।
दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब तेईस लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 23,30,794 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 39,014 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 23,227, स्पेन में 20,639 और फ्रांस में 19,323 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।












Click it and Unblock the Notifications