ग्लोबल वैक्सीनेशन चार्ट में भारत टॉप पर, PM मोदी बोले 'सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन' के लिए हम प्रतिबद्ध
नई दिल्ली, जून 28। ग्लोबल वैक्सीनेशन चार्ट में भारत का स्थान पहले नंबर पर आने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार अभी भी 'सबको टीका, मुफ्त टीका' के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि सोमवार को ग्लोबल वैक्सीनेशन चार्ट में भारत सबसे उपर आ गया। 28 जून सुबह 8 बजे तक भारत ने दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन की डोज देने की उपलब्धि हासिल की। भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को पछाड़ दिया है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्वीट पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है, क्योंकि यहां लोगों को दी गयी टीकों की कुल खुराकों की संख्या अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत का टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है! उन सभी को बधाई जो इस प्रयास को चला रहे हैं।"
भारत में आज सुबह तक लगी 32.36 करोड़ वैक्सीन की डोज
आपको बता दें कि भारत में आज सुबह तक 32.36 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं अमेरिका में ये संख्या 32.33 करोड़ है, जबकि ब्रिटेन में 7.67 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा इटली में 4.96 करोड़ वैक्सीन की डोज, जर्मनी में 7.14 करोड़ और फ्रांस में 5.24 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
भारत में सबसे देरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान
आपको बता दें कि भारत को छोड़कर बाकी देशों में टीकाकरण अभियान करीब 2 महीने पहले भी शुरू हुआ था। भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस में टीकाकरण अभियान की शुरुआत दिसंबर में हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications