Exit Poll: सबसे सटीक माने जाने वाले INDIA TODAY-AXIS MY INDIA ने किसे दी कितनी सीटें?
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई। इन 70 सीटों पर 57.06% फीसदी मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े के आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इस चुनावी मुकाबले में प्रमुख पार्टियां सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस हैं। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे लेकिन वोटिंग के बाद सर्वे करने वाली एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। आइए, जानते हैं कि इंडिया टुडे माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में किसकी सरकार बन सकती है।
Recommended Video

पश्चिमी दिल्ली में सभी 10 सीटों पर आप जीत दर्ज कर सकती है
इंडिया टुडे माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली में आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि बीजेपी के खाते में 0-1 सीट आ सकती है। इस अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस के खाते में कोई सीट आती दिखाई नहीं दे रही है। जबकि नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में आप को 7-9 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी के खाते में 1-3 सीट आ सकती है। जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुलता दिखाई दे रहा है।

उत्तर-पूर्वी की 10 में से 9 सीटें जीत सकती है AAP
वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली की 10 में से 9 सीटों पर आप जीत दर्ज कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, आप के खाते में 7-9, बीजेपी के खाते में 1-3 सीटें आ सकती हैं। जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुलता दिखाई दे रहा है। पश्चिमी दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की 30 में से 23-28 आप के खाते में जा सकती है। जबकि बीजेपी 2-7 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

आप को मिल सकती है 59-68 सीटें
चांदनी चौक की सभी 10 सीटों पर आप को जीत मिल सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 9-10 सीटें और बीजेपी को 0-1 सीट पर जीत मिल सकती है। पूर्वी दिल्ली की सभी 10 सीटों पर आप को जीत मिल सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 9-10 सीटें जबकि बीजेपी को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को कोई सीट मिलती नहीं दिखाई दे रही है। साउथ दिल्ली की सभी 10 सीटों पर आप कब्जा जमा सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 9-10 सीटें और बीजेपी को 0-1 पर जीत मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को यहां भी मायूसी हाथ लग सकती है। नई दिल्ली की सभी 10 सीटों पर आप को जीत मिल सकती है। इस तरह, एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 59-68 सीटों पर बड़ी जीत मिल सकती है। जबकि बीजेपी को 2-11 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के लिए ये आंकड़े चौंकाने वाले हो सकते हैं क्योंकि इस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस का खाता नहीं खुलता दिख रहा है।

आप को 56 फीसदी मिलने का अनुमान
वोट प्रतिशत की बात करें तो आप को 56 फीसदी, बीजेपी को 35 फीसदी और कांग्रेस को 5 फीसदी वोट मिल सकता है। जबकि अन्य को 4 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बता दें कि ये एग्जिट पोल के रुझान हैं और चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में बीजेपी को केवल 3 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और पार्टी को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications