इंडिया टूडे Exit Poll: असम में भाजपा, तमिलनाडु में करुणानिधि और बंगाल में दीदी की वापसी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया। अंतिम चरण में आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटिग हुई। वोटिंग समाप्त होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिक गईं और हर कोई यह जानना चाहा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने के आसार हैं। असम में पहली बार भाजपा की सरकार, कांग्रेस का सफाया
तो आईए आपको इंडिया टुडे और AXIS My India के इस एग्जिट पोल के जरिए समीकरण समझाते हैं जिससे यह अनुमान लगाना एकदम सहज हो जाएगा कि आखिर इन राज्यों में सत्ता की चाबी किसके हाथ लग रही है। आपको बता दें EXIT POLL आजतक वेबसाइट से लिया गया है। सभी आंकड़े आजतक चैनल और बेबसाइट से लिए गए हैं।
असम का EXIT POLL
- असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है।
- बीजेपी को 79-93 सीटें, 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
- कांग्रेस को 26-33 सीटें, 31 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
- यूडीएफ को 6-10 सीटें, 09 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
- अन्य को 1-4 सीटें, करीब 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान।
पश्चिम बंगाल का EXIT POLL
- ममता बनर्जी की शानदार वापसी होती दिख रही है।
- तृणमूल को 233-253 सीटें, 51 फीसदी वोट मिलने का अनुमान।
- लेफ्ट 38-51 सीटें, 33%
- बीजेपी को 1-5 सीटें, 2%
- अन्य 2-5 सीटें 11%
- बंगाल विधानसभा में 294 सीटें
केरल की 140 सीटों का EXIT POLL
- यूडीएफ को 38 से 48 सीटें मिलने का अनुमान
- एलडीएफ को 88 से 101 सीटें मिलने का अनुमान
- बीजेपी + को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान
- अन्य 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान
तमिलनाडु: करुणानिधि की वापसी के आसार
- विधानसभा में 232 सीटें
- डीएमके को 124-140 सीटें, 39 फीसदी वोट
- एआईडीएमके 89-101 seats, 37 फीसदी वोट
- बीजेपी 0-3 Seats, 3 फीसदी वोट
- अन्य 4-8 seats, 21 फीसदी वोट












Click it and Unblock the Notifications